Women's Asia Cup 2026: भारत-पाकिस्तान समेत 8 टीमें तैयार, देखें पूरा स्क्वॉड, शेड्यूल और A टू Z डिटेल्स

महिला एशिया कप 2026 का 10वां संस्करण 28 अगस्त से यूएई में शुरू हो रहा है. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका जैसी 8 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. जानें भारत के मैचों का पूरा शेड्यूल और अपनी पसंदीदा टीमों की स्क्वाड.

Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप का 10वां संस्करण 28 अगस्त से यूएई में शुरू होने जा रहा है. टी20 फॉर्मेट में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड, इंडोनेशिया, हांगकांग चाइना और मेजबान यूएई समेत कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट का फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा.

भारत महिला एशिया कप की सबसे सफल टीम है और अब तक सात बार खिताब जीत चुकी है. हालांकि, पिछली बार श्रीलंका ने फाइनल में भारत को हराकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी. ऐसे में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम इंडिया इस बार खिताब वापस हासिल करने के इरादे से उतरेगी.

Women's Asia Cup 2026 में कौन-कौन सी टीमें?

टूर्नामेंट में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग चाइना हैं, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और यूएई को रखा गया है. हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से भिड़ेगी. दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.

ये भी पढ़ें: India A Women: अनुष्का शर्मा को मिली T20 की कप्तानी, यास्तिका भाटिया के हाथ वनडे और रेड-बॉल की कमान

भारत के मैच कब-कब होंगे?

टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी. इसके बाद 3 सितंबर को भारत का सामना हांगकांग चाइना से होगा. ग्रुप स्टेज का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा.

तारीखमुकाबलासमय
30 अगस्तभारत vs थाईलैंडरात 8 बजे IST
3 सितंबरभारत vs हांगकांग चाइनारात 8 बजे IST
5 सितंबरभारत vs पाकिस्तानरात 8 बजे IST

कहां देखें Women's Asia Cup 2026 लाइव?

भारत में टूर्नामेंट के मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध होगी. सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से खेले जाएंगे.

Women's Asia Cup 2026 का पूरा शेड्यूल

सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में कुल 15 मैच होंगे.

तारीखमुकाबलासमय (IST)
28 अगस्तथाईलैंड vs हांगकांग चाइनारात 8 बजे
29 अगस्तश्रीलंका vs यूएईरात 8 बजे
30 अगस्तभारत vs थाईलैंडरात 8 बजे
31 अगस्तबांग्लादेश vs इंडोनेशियारात 8 बजे
1 सितंबरपाकिस्तान vs थाईलैंडरात 8 बजे
2 सितंबरश्रीलंका vs इंडोनेशियारात 8 बजे
3 सितंबरभारत vs हांगकांग चाइनारात 8 बजे
4 सितंबरयूएई vs इंडोनेशियारात 8 बजे
5 सितंबरभारत vs पाकिस्तानरात 8 बजे
6 सितंबरश्रीलंका vs बांग्लादेशरात 8 बजे
7 सितंबरपाकिस्तान vs हांगकांग चाइनारात 8 बजे
8 सितंबरबांग्लादेश vs यूएईरात 8 बजे
10 सितंबरसेमीफाइनल-1रात 8 बजे
11 सितंबरसेमीफाइनल-2रात 8 बजे
13 सितंबरफाइनलरात 8 बजे

ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स में मोहम्मद अब्बास का जलवा, 900 विकेट पूरे कर पाकिस्तान के दिग्गजों की लिस्ट में मारी एंट्री

भारत की पूरी स्क्वाड (Indian Women's Team Squad)

भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरानी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रतिका रावल.

पाकिस्तान की पूरी स्क्वाड (Pakistan Women's Team Squad)

फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), सदफ शमास, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जाबीन, शवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर.

श्रीलंका की पूरी स्क्वाड (Sri Lanka Women's Team Squad)

श्रीलंका महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

चमारी अटापट्टू (कप्तान), मिथाली अयोध्या, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, विश्मी गुणरत्ने, काव्या कविंदी, संजना कविंदी, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपेज, कौशिनी नुथ्यांगना, हसिनी परेरा, चमुदी प्रबोदा, हर्षिता समरविक्रमा, निलाक्षिका सिल्वा और चेथना विमुक्ति.

थाईलैंड की पूरी स्क्वाड (Thailand Women's Team Squad)

नरुएमोल चाइवई (कप्तान), नन्नापत कोंचारोएनकाई, नट्ठाकन चांथम, चनिदा सुथिरुआंग, सुलीपोर्न लाओमी, ओन्निचा कामचोम्फू, थिपाचा पुथावोंग, फन्निता माया, अफिसारा सुवानचोनराथी, सुनिदा चतुरोंगरत्ताना, चयानिसा फेंगपैन, नन्नाफत चाइहान, कोरानित सुवानचोनराथी, थानरादा सीसावान और नाओमी हैमिल्टन.

ये भी पढ़ें: 45 मैच, 33 विकेट और 4 वर्ल्ड कप... एशिया कप से पहले पाकिस्तान की स्टार खिलाड़ी ने अचानक क्यों लिया संन्यास?

हांगकांग चाइना की पूरी स्क्वाड (Hongkong Women's Team Squad)

नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, चान का यिंग, चान साउ हा, चान शिंग यान डोरोथिया, इकरा सहार, जॉयलीन कौर, महेकदीप कौर, मैरिको हिल, मरीना लैम्पलॉ, रुचिता वेंकटेश, शांजीन शहजाद, सिउ मेई वाई, वोंग विंग किउ हैली और यास्मिन दासवानी.

बांग्लादेश की पूरी स्क्वाड (Bangladesh Women's Team Squad)

बांग्लादेश महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

निगार सुल्ताना जोती (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), दिलारा अख्तर, फरजाना इस्मिन, जुआरिया फरदौस, शर्मिन अख्तर सुप्ता, सरमिन सुल्ताना, शोभना मोस्तारी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून और शांजिदा अख्तर मघला.

इंडोनेशिया की पूरी स्क्वाड (Indonesia Women's Team Squad)

नंदा सकारिनी (कप्तान), कदेक विंडा प्रास्तिनी, रहमावती पंगेस्टुति, वेसिका रत्ना देवी, राडा रानी, देसी वुलानदारी, पुत्री सुवांदेवी, किसी सालिसा कासे, सांग मायप्रियानी, नी कदेक अरियानी, डर्नी बांगी, दारा अगुंग लक्ष्मी, ली कियाओ, मारिया कोराजोन वोम्बाकी और सोफिया वेलिक.

ये भी पढ़ें: WTC Final Race: श्रीलंका को 1-0 से हराया, फिर भी भारत को हुआ नुकसान! फाइनल की राह में कहां खड़ी है टीम इंडिया?

यूएई की पूरी स्क्वाड (UAE Women's Team Squad)

ईशा ओजा (कप्तान), अर्चरा सुप्रिया, हीना हॉटचंदानी, इंदुजा नंदकुमार, जाननी थिरुक्कुमारन, लावण्या केनी, मेहुल कुलकर्णी, रिनिथा राजित, समायरा धरनिधरका, सिया गोखले, शशिकला सिल्वा, सुरक्षा कोट्टे, तीर्था सतीश, उत्तरा अय्यर और वैष्णवे महेश.

भारत के लिए क्यों खास है टूर्नामेंट?

महिला एशिया कप में भारतीय टीम सात बार ट्रॉफी अपने नाम की है. लेकिन पिछला संस्करण श्रीलंका ने जीतकर भारत के दबदबे को चुनौती दी थी. ऐसे में हरमनप्रीत कौर की टीम के सामने इस बार सिर्फ खिताब जीतने की चुनौती नहीं, बल्कि एशिया में अपना दबदबा वापस हासिल करने का भी मौका है. खास तौर पर 5 सितंबर का भारत-पाकिस्तान मुकाबला इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण होगा. अगर दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष दो में रहती हैं, तो नॉकआउट चरण में एक और भिड़ंत की संभावना भी बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें: Hockey World Cup: भारत ने रचा इतिहास, जर्मनी को 3-1 से हराकर 52 साल बाद हासिल किया 5वां स्थान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >