IPL 2026: क्या RCB से हारते ही मुंबई इंडियंस का सफर होगा खत्म? जानें किसका पलड़ा है भारी

मुबंई इंडियंस का सामना आरसीबी से IPL 2026 में दूसरी बार 10 मई,रविवार को होगा. आइए जानते हैं दोनों टीमों में किसका पलड़ा ज्यादा भारी है.

IPL 2026: 5 बार की चैंपियन मुबंई इंडियंस के लिए यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है. मुंबई के लिए बचे हुए चारों मुकाबले करो या मरो जैसे हैं. वहीं, आरसीबी 6 जीत के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है और टीम प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है. ऐसे में मुंबई के लिए यहां से हर मैच जीतना बेहद जरूरी होगा, अगर उसे प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है.

हिसाब चुकता करना चाहेगी एमआई

मुबंई इस सीजन में आरसीबी के खिलाफ अपना पहला मुकाबला हार चुकी है। अब 10 मई, 2026 (रविवार) को दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी. ऐसे में मुंबई के पास हार का बदला लेने का शानदार मौका होगा। इसके लिए टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में दमदार प्रदर्शन करना होगा.

रिकल्टन और रोहित के अलावा किसी का नहीं चला बल्ला

इस सीजन मुबंई इंडियंस बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों विभागों में फीकी नजर आई है. ओपनर रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है. वहीं, कार्यवाहक कप्तान यूर्यकुमार का बल्ला भी इस सीजन खामोश ही रहा है. विल जैक और नमन धीर भी अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. गेंदबाजी की बात करें तो टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरे सीजन लय में नजर नहीं आए, जो टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है. वहीं, अल्लाह गजनफर को छोड़कर कोई भी गेंदबाज लगातार विकेट लेने में सफल नहीं हो पाया है.

दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी

RCB और MI के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से 19 मैचों में मुंबई ने जीत हासिल की है, जबकि 16 बार बेंगलुरु ने बाजी मारी है. IPL 2026 में दोनों टीमों की आपसी टक्कर में आरसीबी ने जीत हासिल की थी. इस मुकाबले में आरसीबी ने एमआई को 18 रनों से हराया था. शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम  की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 191 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसतन 181 रन बनते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >