मेडिकल छात्रा ने लगाया आरोप
पुलिस के अनुसार, कर्नाटक की रहने वाली एक मेडिकल छात्रा ने 23 जून को मोगरा थाने में पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने आरोप लगाया कि वह करीब साढ़े तीन वर्षों से पोरेल के साथ रिश्ते में थीं और दोनों ने शादी करने की योजना बनाई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस की टीमें पोरेल की चंदननगर स्थित आवास पर कई बार पहुंचीं, लेकिन कथित तौर पर वह वहां नहीं मिले. इसके बाद अदालत के आदेश के आधार पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की.
पुलिस ने क्रिकेटर के खिलाफ लगाई कई धाराएं
पुलिस ने क्रिकेटर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं, जिसमें धारा 69 के भी तहत मामला दर्ज किया है. इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं. बीएनएस की धारा 69 ऐसे मामलों से संबंधित है, जिनमें धोखे या ऐसे झूठे वादे के आधार पर यौन संबंध बनाने का आरोप हो, जो विवाह करने के इरादे से जुड़ा हो. मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है और अदालत में पेशी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी.
अभिषेक ने 2023 में किया आईपीएल डेब्यू
अबिषेक पोरेल बंगाल के युवा क्रिकेटरों में प्रमुख नाम हैं. वह बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने 2023 में आईपीएल डेब्यू किया था. पोरेल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक 35 आईपीएल मैच खेले हैं. 2026 के आईपीएल सीजन में उन्हें चार मुकाबलों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने चार पारियों में 108 रन बनाए.
अभिषेक का घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन
आईपीएल के अलावा पोरेल ने बंगाल की ओर से घरेलू क्रिकेट के तीनों प्रमुख प्रारूपों में अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया है. उनके घरेलू क्रिकेट करियर में 32 फर्स्ट-क्लास मैचों में 1,408 रन, 23 लिस्ट-ए मैचों में 833 रन और 61 टी20 मैचों में 1,590 रन दर्ज हैं. विकेटकीपिंग के साथ-साथ उनकी बल्लेबाजी को भी बंगाल क्रिकेट में काफी अहम माना जाता रहा है.
