विनेश फोगाट पर WFI का बड़ा एक्शन, सभी टूर्नामेंटों से लगाया प्रतिबंध, 14 दिनों में जवाब मांगा

विनेश फोगाट को WFI ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उन पर वजन नियम, एंटी-डोपिंग प्रक्रिया और चयन ट्रायल से जुड़े कई उल्लंघनों के आरोप लगाए गए हैं और उन्हें अस्थायी रूप से प्रतियोगिताओं से बाहर कर दिया गया है.

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने तीन बार की ओलंपियन विनेश फोगाट को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही उन्हें 2026 में गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लेने से रोक लगा दिया है. फेडरेशन ने उन्हें अस्थायी रूप से सभी टूर्नामेंट्स के लिए अयोग्य भी घोषित कर दिया गया है.

15 पन्नों के इस नोटिस में भारतीय कुश्ती महासंघ ने विनेश पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इनमें सबसे बड़ा आरोप 2024 पेरिस ओलंपिक के दौरान वजन सीमा को लेकर है. फेडरेशन ने वजन सीमा तय नहीं रखने का कारण पूछा है. वजन के कारण ही विनेश को मुकाबले से बाहर होना पड़ा था और साथ ही भारत ने मेडल भी गंवा दिया था.

भारतीय कुश्ती महासंघ ने विनेश पर लगाए ये आरोप

फेडरेशन ने इसे देश के लिए शर्मनाक घटना बताया और कहा कि खिलाड़ी का कर्तव्य था कि वह पूरे टूर्नामेंट में अपने वजन नियमों का पालन करें. इसके अलावा, WFI ने यह भी आरोप लगाया है कि विनेश पर एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के संकेत मिले हैं. अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (ITA) के अनुसार 18 दिसंबर 2025 को उनका एक “मिस्ड टेस्ट” दर्ज किया गया था, यानी वे डोप टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थीं.

फेडरेशन ने 2024 में भी एक अन्य “व्हेयरअबाउट फेलियर” का जिक्र किया है और कहा कि यह लगातार नियमों के पालन में चूक का हिस्सा हो सकता है. WFI ने यह भी आरोप लगाया है कि रिटायरमेंट के बाद दोबारा प्रतिस्पर्धा में लौटने के लिए जरूरी छह महीने की प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया. इसके अलावा मार्च 2024 के ट्रायल्स में दो अलग-अलग वजन वर्गों (50kg और 53kg) में भाग लेने को भी नियमों का उल्लंघन बताया गया है.

फेडरेशन ने विनेश को सभी प्रतियोगिता में भाग लेने से लगाया रोक

फेडरेशन ने फिलहाल उन्हें सभी प्रतियोगिताओं से 26 जून 2026 तक अस्थायी रूप से रोक दिया है. साथ ही उन्हें 14 दिन में जवाब देने को कहा गया है. यह मामला उस विवाद के बीच सामने आया है जिसमें विनेश ने गोंडा में होने वाले टूर्नामेंट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि वहां माहौल उनके लिए असहज हो सकता है और वे अपना पूरा प्रदर्शन नहीं दे पाएंगी. फेडरेशन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाएगी और प्रतियोगिता निष्पक्ष होगी.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के दौरान यशस्वी जायसवाल की मुश्किलें बढ़ी, NADA ने भेजा नोटिस; शेफाली वर्मा भी जांच के दायरे में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >