आईपीएल के इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली

Virat Kohli : किंग कोहली विराट कोहली ने आईपीएल के इतिहास में एक अनोखा रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है. वे आईपीएल टूर्नामेंट में 800 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. साथ ही वे 303 छक्का लगाकर सबसे ज्यादा सिक्सर लगाने वालों की लिस्ट में नंबर 3 बन गए हैं.

Virat Kohli : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में शुक्रवार को आरसीबी की टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम आईपीएल प्वाइंट टेबल में नंबर दो के पोजिशन पर आ गई है. आरसीबी की टीम ने 7 में से 5 मैच जीते हैं और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है. शुक्रवार को खेले गए मैच में आरसीबी के स्टार बैटर विराट कोहली ने इतिहास रच दिया और वे आईपीएल के इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बैट्समैन बन गए हैं.

800 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली

विराट कोहली ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 81 रन की पारी खेली. उन्होंने 44 गेंद में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 81 रन बटोरे. इसी दौरान कोहली ने 800 चौके लगाने का रिकाॅर्ड अपने नाम किया. अब विराट कोहली के खाते में 274 आईपीएला मैचों में 807 चौके दर्ज हो गए हैं. यह टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी बैट्समैन द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा चौके हैं. वह IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बैट्समैन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद शिखर धवन से काफी आगे हैं. धवन के नाम 768 चौके हैं. विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले तीसरे बैट्समैन भी बन गए, उनसे पहले क्रिस गेल (357 छक्के) और रोहित शर्मा (310 छक्के) ने यह उपलब्धि हासिल की थी. कोहली के नाम अब 303 छक्के हो गए हैं.

विराट कोहली को मिला ऑरेंज कैप

विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ 44 गेंदों पर 81 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल थे. इस पारी के साथ, उन्होंने आईपीएल 2026 में इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी होने गौरव हासिल किया और ऑरेंज कैप भी प्राप्त किया. गुजरात द्वारा दिए गए 206 रन के मुश्किल टारगेट को सफलतापूर्वक पूरा करके शानदार जीत दिलाने में विराट कोहली की अहम भूमिका रही. 206 रन का पीछा करते हुए आरसीबी को शुरुआती झटका लगा जब गुजरात के पेसर मोहम्मद सिराज ने टीम के ओपनर जैकब बेथेल को जल्दी आउट कर दिया. हालांकि कोहली ने पारी को संभाला और जीत को आसान बना दिया.

ये भी पढ़ें : RCB vs GT: कोहली और पडिक्कल का धमाल, RCB ने GT को 5 विकेट से हराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >