Vaibhav Suryavanshi Duleep Trophy 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में बनाया रिकॉर्ड, 42 गेंद में जड़ा अर्धशतक

Vaibhav Suryavanshi Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी और DRS फैसलों पर मचे बवाल ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है.

Vaibhav Suryavanshi Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 में एक और बड़ा कारनामा कर दिया है. ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे 15 साल के वैभव ने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही उन्होंने दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

42 गेंद में पूरा किया अर्धशतक

सेंट्रल जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए थे. इसके जवाब में ईस्ट जोन के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन पारी की शुरुआत करने उतरे. वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया और तेजी से रन बटोरे. उन्होंने 42 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया.

इसे भी पढ़े- Babar Azam Lord's Test Controversy: लॉर्ड्स टेस्ट रद्द होने की थी नौबत? बाबर आजम बोले- मुझे कुछ नहीं पता था

वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके

शानदार फॉर्म में चल रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शतक के नजदीक आकर आउट हो गए है. वैभव को 92 रनों के स्कोर पर हर्ष दूबे ने चलता किया है. इस दौरान वैभव ने 7 चौका और 7 छक्का लगाया है.

15 साल की उम्र में तोड़ा पुराना रिकॉर्ड

वैभव ने अर्धशतक लगाते ही दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में 50 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह इस उपलब्धि के समय 15 साल की उम्र में थे. इससे पहले यह रिकॉर्ड लक्ष्मण सिंह के नाम बताया जाता है, जिन्होंने 1969 में 16 साल की उम्र में दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाया था. पीयूष चावला ने भी 2005 में 16 साल की उम्र में इस टूर्नामेंट में पचासा लगाया था.

पहले मैच में बल्ले से नहीं चला था कमाल

वैभव के लिए टूर्नामेंट का पहला मैच बल्ले से अच्छा नहीं रहा था. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ वह सिर्फ 8 रन बना सके थे. हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने दो विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की थी. दूसरे मैच में उन्होंने बल्लेबाजी से इसकी भरपाई कर दी और एक बार फिर सुर्खियों में आ गए.

15 साल की उम्र में कप्तानी भी मिली

वैभव के लिए यह मैच इसलिए भी खास रहा क्योंकि ईस्ट जोन के नियमित कप्तान ईशान किशन के चोटिल होने के बाद कुछ समय के लिए 15 वर्षीय वैभव ने टीम की कप्तानी संभाली. उन्होंने मैदान पर फैसले लेने के साथ एक सफल DRS भी लिया, जिससे आर्यन जुयाल का अहम विकेट मिला. ईशान के वापस मैदान पर आने के बाद उन्होंने दोबारा कप्तानी संभाल ली.

इसे भी पढ़े- WTC Points Table India: इंग्लैंड की जीत से बदला समीकरण, भारत की रैंकिंग अब खतरे में?

अब वैभव पर सबकी नजर

वैभव सूर्यवंशी की उम्र भले ही सिर्फ 15 साल है, लेकिन बड़े मंच पर उनका प्रदर्शन लगातार चर्चा में है. दलीप ट्रॉफी में यह अर्धशतक उनके फर्स्ट क्लास करियर का सिर्फ दूसरा अर्धशतक है. यही वजह है कि सेंट्रल जोन के खिलाफ उनकी यह पारी सिर्फ 50 रन तक सीमित नहीं है. कम उम्र में रिकॉर्ड, तेज अर्धशतक और कप्तानी की जिम्मेदारी, इन तीनों वजहों से वैभव एक बार फिर भारतीय क्रिकेट के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले युवा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >