श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए टीम इंडिया पहुंची कोलंबो, 15 अगस्त से पहला टेस्ट मैच

भारतीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई है. यह सीरीज 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. जानें अभ्यास मैचों और टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम.

Ind vs Sl Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मंगलवार को श्रीलंका पहुंच गई. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम का कोलंबो स्थित बंडारानायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों ने स्वागत किया. यह सीरीज 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है और दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है.

7 से 10 अगस्त तक अभ्यास मैच

टीम इंडिया भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया 7 से 10 अगस्त तक श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी. यह मुकाबला कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर होगा. टीम प्रबंधन का मानना है कि इस अभ्यास मैच से खिलाड़ियों को श्रीलंकाई पिचों और स्पिन परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने का अच्छा मौका मिलेगा.

15 अगस्त से पहला टेस्ट मैच

सीरीज का पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर होगा.

Also Read: क्या RBI में असिस्टेंट मैनेजर बन गए है ईशान किशन? वायरल तस्वीरों को देखकर फैंस उठा रहें सवाल

4 नेट बॉलर्स कराएगें प्रैक्टिस

भारत को इस दौरे से पहले बड़ा झटका जसप्रीत बुमराह के रूप में लगा, जो घुटने की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है. वहीं स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए हर्ष दुबे, तनुष कोटियान और विपराज निगम को नेट गेंदबाज के रूप में टीम के साथ भेजा गया है.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने से पहले अभ्यास सत्र में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल समेत भारतीय बल्लेबाजों ने इन स्पिनरों के खिलाफ लंबा नेट अभ्यास किया. टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि इससे बल्लेबाजों को श्रीलंकाई स्पिन आक्रमण का सामना करने में मदद मिलेगी.

WTC में पांचवें स्थान पर टीम इंडिया

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप(WTC) अंक तालिका में भारत फिलहाल पांचवें और श्रीलंका छठे स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों की नजर इस सीरीज में जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. भारत की कोशिश नए कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में श्रीलंका दौरे की शुरुआत जीत के साथ करने की रहेगी.

Also Read: ब्राजील से भिड़ने को तैयार है भारत, AIFF अध्यक्ष बोले- खिलाड़ियों के लिए यह सुनहरा मौका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >