प्लेयर ऑफ द मैच सुनील नारायण ने कहा- आईपीएल में सफर चाहे जहां रूके, हम बेहतर क्रिकेट खेलना चाहते हैं

Sunil Narine : कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज सुनील नारायण ने कहा कि हमारे लिए हर मैच अलग चुनौती है और हम उसी अनुसार रणनीति बनाते हैं. आइपीएल में हमारा सफर चाहे जहां भी थमे, हम बेहतर क्रिकेट खेलना चाहते हैं.

Sunil Narine : मुझे लगता है कि हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उसका असर मैदान पर दिख रहा है. यह बात शनिवार को ईडन गार्डेंस में प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद सुनील नारायण ने कही. उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी बहुत मेहनत कर रहे हैं और उम्मीद है कि हम टूर्नामेंट में बने रह सकते हैं.

हर मैच एक अलग चुनौती है

पोस्ट मैच इंटरव्यू में सुनील नारायण ने कहा कि हम मेहनत करेंगे तो क्रिकेट में बने रह सकते हैं. आईपीएल 2026 में हमारा सफर चाहे जो भी हो हम हर मैच को एक चुनौती की तरह लेते हैं. हर मैच के लिए अलग प्लानिंग होती है और उसी के अनुसार हम मैच खेलते हैं. परिस्थितियों के अनुसार रणनीति बनाना और मैच जीतना, यह हमारा लक्ष्य होता है. एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर मैंने 200 मैच खेले हैं. मुझे स्वास्थ्य और क्षमता देने के लिए ईश्वर का धन्यवाद.

सुनील ने की बेहतरीन गेंदबाजी

सुनील नारायण ने केकेआर के लिए कल जीटी के कप्तान शुभमन गिल को आउट किया. उस वक्त गिल 85 रन पर खेल रहे थे. सुनील ने निशांत सिंधु को भी महज एक रन पर चलता किया. साथ ही उनकी इकोनाॅमी भी बहुत अच्छी रही. उन्होंने चार ओवर में महज 29 रन दिए थे.

बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि बहुत अच्छा मैच रहा. दो अंक मिलने से वाकई बहुत खुश हूं. थक गया हूं. उन्होंने कहा कि काफी गर्मी थी आज, लेकिन बहुत खुश हूं. जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की शुरुआत की वह बहुत सुखद रहा. टॉस हारने के बाद हमने पहले बल्लेबाजी की और हमारे बैटर्स ने बेहतरीन गेंदबाजों को दबाव में डाला. यह कमाल का था, इसका श्रेय हमारे बल्लेबाजों को जाता है. हमारी योजना सिर्फ और सिर्फ एक मैच पर फोकस करने की रही है और हमें इसका फायदा मिल रहा है.

(इनपुट : स्वयं ऋषि)

ये भी पढ़ें : हार के बीच गिल ने रचा इतिहास, विराट-सचिन के खास क्लब में बनाई जगह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >