PBKS vs RCB मैच में क्यों नहीं खेल रहे रजत पाटीदार, बड़ी वजह आई सामने

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं.

Rajat Patidar: आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में आरसीबी रजत पाटीदार के बिना उतरी है. रजत पाटीदार की गैरमौजूदगी में जितेश शर्मा टीम का कमान संभाल रहे हैं. हालांकि, जितेश ने रजत पाटीदार के बारे में कुछ अपडेट नहीं दिया.

रजत पाटीदार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में कार्तिक त्यागी की गेंद सिर पर लगी थी. जिसके बाद वो पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया. ऐसा माना जा रहा है कि पाटीदार सिर में लगी चोट के कारण ही इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं.

20 मई तक क्रिकेट से दूर रहेंगे रजत पाटीदार

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, पाटीदार के ‘कनकशन’ (सिर में चोट) हो सकता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ICC के ‘कनकशन प्रबंधन दिशानिर्देशों’ के अनुसार, क्रिकेटरों को अनिवार्य रूप से सात दिनों के ‘स्टैंड-डाउन’ (खेल से दूर रहने) की अवधि से गुजरना पड़ता है. यदि पाटीदार के मामले में भी ऐसा ही होता है, तो वह 20 मई तक खेल से दूर रहेंगे.

रजत पाटीदार को लेकर जितेश शर्मा ने क्या कहा?

इस मुकाबले के लिए कप्तानी करने उतरे जितेश शर्मा ने बताया कि पाटीदार अब बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में वो वापसी करेंगे. आईपीएल 2026 में पाटीदार का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उन्होंने 11 पारियों में 192.57 के स्ट्राइक-रेट से कुल 337 रन बनाए हैं.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जेकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या,भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा.

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

यह भी पढ़ें: पंजाब ने जीता टॉस, रजत पाटीदार के बिना RCB पहले करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >