Sunil Gavaskar Birthday: बाउंसरों के दौर का बेताज बादशाह, जिसने बदल दी भारतीय क्रिकेट की पहचान

भारतीय क्रिकेट के 'पोस्टर बॉय' सुनील गावस्कर ने तेज गेंदबाजों के दौर में अपनी तकनीक और साहस से इतिहास रचा. बिना हेलमेट के खतरनाक गेंदों का सामना कर उन्होंने करोड़ों दिलों में जगह बनाई. जानें उनके अविश्वसनीय सफर के बारे में.

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में जब भी महान बल्लेबाजों का जिक्र होगा तो सुनील गावस्कर का नाम सबसे सम्मान के साथ लिया जाएगा. भारतीय बल्लेबाजी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले गावस्कर ने उस दौर में अपने बल्ले का लोहा मनवाया, जब तेज गेंदबाजों का दबदबा हुआ करता था और बल्लेबाजों के पास आज जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी नहीं थीं. 10 जुलाई 1949 को मुंबई में जन्मे गावस्कर भारतीय क्रिकेट के पहले ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने अपनी तकनीक, साहस और निरंतरता के दम पर दुनिया भर में सम्मान हासिल किया.

स्कूल क्रिकेट से ही दिखा था महान खिलाड़ी बनने का संकेत

गावस्कर ने बहुत कम उम्र में ही यह तय कर लिया था कि उन्हें क्रिकेट में बड़ा नाम बनाना है. स्कूल क्रिकेट के दिनों में ही उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया था. 1966 में अपने स्कूली करियर के अंतिम दौर में उन्होंने 246, 222 और 85 रन की शानदार पारियां खेलकर मुंबई ही नहीं, पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें उसी वर्ष 'बेस्ट स्कूल बॉय क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना गया.

1966-67 में घरेलू क्रिकेट में किया पदार्पण

इसके बाद 1966-67 सत्र में उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया और घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम के दरवाजे खटखटाए. आखिरकार 1971 में उन्हें भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला.

बिना हेलमेट दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों का सामना

गावस्कर का करियर उस दौर में आगे बढ़ा, जब वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के पास दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज हुआ करते थे. तेज बाउंसर और जानलेवा गेंदबाजी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होती थी, लेकिन गावस्कर ने अपने धैर्य, शानदार तकनीक और मानसिक मजबूती के दम पर इन चुनौतियों को अवसर में बदल दिया.

सुनील गावस्कर (फोटो-सोशल मीडिया)

सबसे खास बात यह थी कि वह लंबे समय तक बिना हेलमेट बल्लेबाजी करते रहे. उस दौर में जब कई बल्लेबाज तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते थे, तब गावस्कर नई गेंद का सामना करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाते थे. विकेट गिरने की स्थिति में पारी को संभालना और लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहना उनकी सबसे बड़ी ताकत थी.

भारतीय बल्लेबाजी के पहले 'पोस्टर बॉय'

आज भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल जैसे स्टार बल्लेबाज हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब भारतीय बल्लेबाजी की पहचान सिर्फ सुनील गावस्कर थे. घरेलू मैदान हो या विदेशी पिच, उन्होंने हर जगह रन बनाए और दुनिया को दिखाया कि भारतीय बल्लेबाज भी तेज गेंदबाजों पर हावी हो सकते हैं. यही वजह है कि उन्हें भारतीय क्रिकेट का पहला 'पोस्टर बॉय' कहा जाता है.

सुनील गावस्कर बर्थडे (फोटो- सोशल मीडिया)

टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास

गावस्कर का टेस्ट करियर भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम अध्यायों में शामिल है. उन्होंने भारत के लिए 125 टेस्ट मैच खेले और 214 पारियों में 51.12 की औसत से 10,122 रन बनाए. उनके नाम 34 शतक और 45 अर्धशतक दर्ज हैं. संन्यास के समय टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम था. यह उपलब्धि उस दौर में हासिल करना और भी बड़ी मानी जाती है, जब क्रिकेट आज जितना बल्लेबाजों के अनुकूल नहीं था.

वनडे और विश्व कप में भी निभाई अहम भूमिका

गावस्कर ने 1974 में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया और 108 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने 102 पारियों में 3,092 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 27 अर्धशतक शामिल रहे. वह 1983 में कपिल देव की अगुआई में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के भी सदस्य थे. इस जीत ने भारतीय क्रिकेट को नई दिशा दी और गावस्कर उस ऐतिहासिक अभियान का अहम हिस्सा रहे.

भारतीय टीम 1983 वर्ल्ड कप के दौरान (फोटो- सोशल मीडिया)

सचिन समेत कई दिग्गजों के आदर्श

गावस्कर की बल्लेबाजी ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी कई मौकों पर स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने गावस्कर से प्रेरणा ली. भारतीय क्रिकेट में आने वाले अनेक बल्लेबाजों ने उन्हें अपना आदर्श माना.

मैदान से कमेंट्री बॉक्स तक कायम है दबदबा

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी गावस्कर खेल से जुड़े रहे. वह दुनिया के सबसे सम्मानित क्रिकेट विश्लेषकों और कमेंटेटरों में गिने जाते हैं. उनकी बेबाक राय और खेल की गहरी समझ उन्हें आज भी क्रिकेट जगत की सबसे प्रभावशाली आवाजों में शामिल करती है.

सुनील गावस्कर कमेंट्री के दौरान (फोटो-सोशल मीडिया)

भारत सरकार ने उनके योगदान को देखते हुए 1975 में अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया था. इसके बाद 1980 में उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया. 77 वर्ष की उम्र में भी गावस्कर उतने ही सक्रिय हैं. आईपीएल, अंतरराष्ट्रीय सीरीज और आईसीसी टूर्नामेंट्स में उनकी मौजूदगी आज भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है.

ये भी पढ़ें: 'मुझे वैभव सूर्यवंशी की नहीं...', इंग्लैंड के दिग्गज ने बताई भारतीय टीम की असली चुनौती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >