Kamil Mishara Sahan Arachchige : भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले से पहले श्रीलंका ने अपनी टीम में दो नए खिलाड़ियों को शामिल किया है. कोलंबो में 23 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए बल्लेबाज कमिल मिशारा और ऑलराउंडर सहान अराचिगे को टीम में जगह दी गई है. दोनों खिलाड़ियों को चोटिल खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में टीम में शामिल किया गया है. भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा. गॉल में 165 रन से मिली हार के बाद श्रीलंका की कोशिश दूसरे टेस्ट में वापसी करते हुए सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी.
हैमस्ट्रिंग में लगी थी गंभीर चोट
श्रीलंका के प्रमुख बल्लेबाज कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. श्रीलंका के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने गॉल टेस्ट के बाद बताया था कि मेंडिस की हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट है और उन्हें मैदान पर लौटने में कुछ समय लग सकता है. मेंडिस को यह चोट लंका प्रीमियर लीग के दौरान लगी थी. उनकी जगह टीम में निरोशन डिकवेला को शामिल किया गया था. वहीं दिनेश चांदीमल भी कोलंबो टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. गॉल टेस्ट के चौथे दिन चोटिल होने के बाद उन्हें कन्कशन नियमों के तहत कम से कम सात दिन आराम करना जरूरी है. उनकी जगह पसिंदु सूरियाबंडारा को कन्कशन विकल्प के तौर पर मैदान पर उतारा गया था.
भारत ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
सहान अराचिगे को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने हाल ही में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए अनौपचारिक टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था. दूसरे मुकाबले में उन्होंने 127 रन की बेहतरीन पारी खेली थी. श्रीलंका ए के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अराचिगे ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की थी और टीम की कप्तानी भी संभाली थी. हालांकि भारत ए ने यह मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम किया, लेकिन अराचिगे की जुझारू पारी श्रीलंकाई टीम के लिए सकारात्मक पहलू रही.
Also Read: आखिर क्यों ओली रॉबिन्सन और जोश टंग को मिली आधी-आधी बॉल? वजह जानकर कहेंगे- ऐसा भी होता है
कमिल मिशारा भी शानदार फॉर्म में
कमिल मिशारा ने 2026 की लंका प्रीमियर लीग में शानदार बल्लेबाजी कर अपनी पहचान बनाई थी. यह इस टी20 लीग में उनका पहला सत्र था. उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान लगातार अच्छी पारियां खेलीं और चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा. टेस्ट टीम में शामिल किए जाने वाले दिन ही मिशारा ने मेजर क्लब्स टी20 टूर्नामेंट में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 72 गेंदों पर 145 रन की पारी खेल दी. उनकी इस पारी ने उनकी मौजूदा फॉर्म को दिखाया और अब उन्हें भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने का मौका मिल सकता है.
श्रीलंका टीम (दूसरे मैच के लिए): धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), पसिंदु सूर्यबंधारा, सोनल दिनूषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशारा नुवांथा, मिलान रत्नायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, कामिल मिश्रा और साहन अरच्चिगे
Also Read: WTC में जो रूट का कारनामा, कप्तान के तौर पर 3000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
