Live Updates

India vs Pakistan Women's Asia Cup LIVE: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले में पाक ने जीता टॉस, भारत कर रहा पहले गेंदबाजी

IND vs PAK Live Score: एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला आज दुबई में खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम आत्मविश्वास से भरी है और जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. यहां आपको मैच की हर खास मॉमेंट्स की लाइव डिटेल्स दी जाएगी.

8:09 PM. 5 Sept 26 Just now

2 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 11/0

India vs Pakistan Live Score: दो ओवर की समाप्ति के बाद पाकिस्तान का स्कोर 11 रन है और टीम ने अभी तक कोई विकेट नहीं गंवाया है. मुनीबा अली 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं, जबकि शवाल जुल्फिकार 4 रन पर खेल रही हैं.

8:05 PM. 5 Sept 26 5 min ago

1 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4/0

एक ओवर की समाप्ति के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 रन है और टीम ने अभी तक कोई विकेट नहीं गंवाया है. मुनीबा अली 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं, जबकि शवाल जुल्फिकार ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है.

8:02 PM. 5 Sept 26 8 min ago

दोनों पाकिस्तानी ओपनर क्रिज पर

India vs Pakistan Live Score: पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार क्रीज पर मौजूद हैं. क्रांति गौड़ नई गेंद से गेंदबाजी कर रही हैं और स्लिप में एक खिलाड़ी तैनात है.

7:37 PM. 5 Sept 26 33 min ago

किसका पलड़ा है भारी

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड भी काफी मजबूत रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 17 महिला टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भारत ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है. हालिया भिड़ंत में भी भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा था. 2026 महिला टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन के बड़े अंतर से हराया था.

7:35 PM. 5 Sept 26 34 min ago

देखें भारत और पाक की प्लेइंग 11

भारत महिला (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग XI): मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, ईमान फातिमा, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल.

7:34 PM. 5 Sept 26 35 min ago

पाक टॉस जीतकर करेगा पहले बल्लेबाजी

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

7:01 PM. 5 Sept 26 1 hr ago

जानें दोनों टीमों का नेट रन रेट का हाल

भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप-ए की अंक तालिका में अपना दबदबा कायम रखा है. टीम ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर 4 अंक हासिल किए हैं और उसका नेट रन रेट +5.775 है. दूसरी ओर, पाकिस्तान ने अभी तक सिर्फ एक मैच खेला है, जिसमें जीत के साथ उसके खाते में 2 अंक हैं और नेट रन रेट +1.750 है.

6:51 PM. 5 Sept 26 1 hr ago

भारतीय और पाकिस्तान महिला टीम

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुणालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव.

पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, ईमान फातिमा, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जाबीन, मोमिना रियासत, ईमान नसीर, वहीदा अख्तर.

6:39 PM. 5 Sept 26 1 hr ago

पिछले मुकाबले में मंधाना ने जड़ा था शतक

India vs Pakistan Live Score: भारत के पिछले मुकाबले में स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरीं. हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में मंधाना ने महज 64 गेंदों में 124 रन की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाए. उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारतीय टीम ने हांगकांग को 137 रन के बड़े अंतर से हराया.

मंधाना की इस पारी ने न सिर्फ भारत को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि उनके नाम कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी दर्ज हुईं. अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी भारतीय टीम को उनसे एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में हमेशा से ही रोमांच अपने चरम पर रहता है. ऐसे में दुबई में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम रहने वाला है. जीत हासिल करने वाली टीम टूर्नामेंट में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लेगी.

6:30 PM. 5 Sept 26 1 hr ago

भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

India vs Pakistan Live Score: महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे हाई-वोल्टेज मैचों में से एक माना जा रहा है. दोनों टीमें जब आमने-सामने होंगी, तो सिर्फ जीत ही नहीं बल्कि टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने की होड़ भी होगी. यह रोमांचक मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारतीय महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है और टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में दमदार जीत दर्ज की है और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा हुआ है. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इसी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. बस एक घंटे का इंतजार है और यह रोमांचक मुकाबला शुरू हो जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >