Jasprit Bumrah Record: भारत में तीनों फॉर्मेट में 50+ विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने बुमराह, रिचर्ड नगारवा के रिकॉर्ड को भी छोड़ा पीछे

जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत में तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में 50+ विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया है. यह उपलब्धि उन्हें खास बनाती है.

Jasprit Bumrah Record: अफगानिस्तान के खिलाफ 15 सितंबर को दिल्ली में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो इससे पहले दुनिया का कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका था. बुमराह अब भारत में टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट में कम से कम 50 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. साथ ही टी20 में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने का भी नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

32 वर्षीय बुमराह ने भारत में खेले गए 45 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं. इससे पहले वह देश में टेस्ट और वनडे में भी 50 से ज्यादा विकेट ले चुके थे. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज करा लिया.

भारत में तीनों फॉर्मेट में बुमराह के 50+ विकेट


जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करते हुए (फोटो- सोशल मीडिया)

बुमराह ने भारत में टेस्ट क्रिकेट के 16 मैचों में 62 विकेट लिए हैं. वनडे में उन्होंने 41 मुकाबलों में 64 विकेट अपने नाम किए हैं. अब टी20 इंटरनेशनल में भी उनके विकेटों की संख्या 50 हो गई है.

फॉर्मेटमैचपारीविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन5 विकेट
टेस्ट1631626/453
वनडे4141644/350
टी20 इंटरनेशनल4544504/150

मोहम्मद नबी बने बुमराह के 50वें शिकार

अफगानिस्तान की पारी के दौरान बुमराह ने अपने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद नबी को आउट किया. नबी 14 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनका कैच पकड़ा. यही विकेट बुमराह के लिए खास बन गया, क्योंकि इसके साथ भारत में उनके टी20 इंटरनेशनल विकेटों की संख्या 50 हो गई. मुकाबले में बुमराह ने अपने चार ओवर के कोटे में 25 रन देकर एक विकेट लिया.

भारत में सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले गेंदबाजों में चौथे नंबर पर

बुमराह भारत में 50 या उससे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज और कुल चौथे गेंदबाज हैं. भारत में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने का रिकॉर्ड अक्षर पटेल के नाम है.

खिलाड़ीदेशमैचविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
अक्षर पटेलभारत46*57*3/9
अर्शदीप सिंहभारत36*55*5/51
राशिद खानअफगानिस्तान28*53*5/3
जसप्रीत बुमराहभारत45*50*4/15
युजवेंद्र चहलभारत39496/25

अक्षर पटेल ने भारत में 57 टी20 इंटरनेशनल विकेट लिए हैं. उनके बाद अर्शदीप सिंह के 55 और अफगानिस्तान के राशिद खान के 53 विकेट हैं. बुमराह अब 50 विकेट के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर हैं.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

बुमराह ने तोड़ा रिचर्ड नगारवा का रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर के 97वें टी20 इंटरनेशनल मैच में एक और खास उपलब्धि हासिल की. उन्होंने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा को पीछे छोड़ते हुए टी20 इंटरनेशनल में मेडन ओवर डालने के मामले में नया आंकड़ा बनाया. नगारवा के नाम अब तक 12 मेडन ओवर दर्ज हैं. इस सूची में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 10 मेडन ओवर के साथ तीसरे स्थान पर हैं. भुवनेश्वर ने नवंबर 2022 के बाद भारत की ओर से कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है.

रैंकखिलाड़ीटीममेडन ओवर
1जसप्रीत बुमराहभारत13
2रिचर्ड नगारवाजिम्बाब्वे12
3भुवनेश्वर कुमारभारत10
4ब्लेसिंग मुजराबानीजिम्बाब्वे9
5मुस्तफिज़ुर रहमानबांग्लादेश8
6जोश हेजलवुडऑस्ट्रेलिया7
7टिम साउदीन्यूजीलैंड7

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से युगांडा के फ्रैंक न्सुबुगा और रवांडा के मोहम्मद नादिर के नाम है. दोनों गेंदबाजों ने 19-19 मेडन ओवर किए हैं. इनके बाद केन्या के शेम न्गोचे 16 मेडन ओवर के साथ मौजूद हैं, जबकि बुमराह भी इस सूची में शीर्ष गेंदबाजों में शामिल हैं.

एक देश में सबसे ज्यादा T20I विकेट का रिकॉर्ड साउदी के नाम

एक देश में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी के नाम है. साउदी ने न्यूजीलैंड में 2008 से 2024 के बीच 68 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और 91 विकेट हासिल किए.

साउदी के बाद इस सूची में न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी का नाम आता है, जिन्होंने न्यूजीलैंड में 77 टी20 इंटरनेशनल विकेट लिए हैं. राशिद खान ने संयुक्त अरब अमीरात में 76 विकेट हासिल किए हैं, जबकि मलेशिया के विरांदीप सिंह ने अपने देश में 70 मैचों में 75 विकेट लिए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG T20I Series: 41 की उम्र में भी नहीं थम रहा इस अफगान खिलाड़ी का जलवा, अब भी बल्ले और गेंद से दिखा रहें दम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >