IND vs AFG 3rd T20: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, 3-0 से किया क्लीन स्वीप

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा टी20 मैच 127 रन से जीत लिया है. इसी के साथ भारत ने अफगानिस्तान का 3—0 से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है. अभिषेक शर्मा के धमाकेदार शतक ने टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. उसके बाद भारतीय गेंदबाजी ने विपक्षी टीम को 94 के स्कोर पर आलआउट कर दिया.

IND vs AFG 3rd T20: भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में 127 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए. इसके जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑल आउट हो गई. इसी के साथ टीम इंडिया न अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर सीरीज पर पूरी तरह से ​कब्जा कर लिया. भारत की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने मात्र 34 गेंद पर 108 रन की धमाकेदार पारी खेली.

अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही

भारत की पारी का सबसे बड़ा आकर्षण अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी रही. उन्होंने महज 34 गेंदों में 108 रन की विस्फोटक पारी खेली. उनकी पारी में 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे. अभिषेक ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा कर टी20 इंटरनेशनल में नया इतिहास रचा. वह फुल मेंबर टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए.

अभिषेक ने संजू सैमसन के साथ मिलकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी हुई. अभिषेक को दसवें ओवर में राशिद खान ने आउट किया.

सैमसन ने भी जड़ा अर्धशतक

संजू सैमसन ने भी अपनी पारी में अहम योगदान दिया. उन्होंने 35 गेंदों पर 50 रन बनाए. सैमसन की पारी में 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. वह 14वें ओवर में पवेलियन लौटे.

इसके बाद भारतीय पारी की रफ्तार कुछ धीमी हुई. तिलक वर्मा 5 गेंदों पर 2 रन बनाकर रन आउट हुए. शिवम दुबे ने 10 गेंदों पर 14 रन बनाए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी 4 गेंदों पर 1 रन ही बना सके. ईशान किशन 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर रन आउट हुए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 20 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली. अक्षर पटेल 5 रन बनाकर नाबाद रहे.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

अफगानिस्तान की खराब शुरुआत

222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. इब्राहिम जादरान ने 25 रन बनाकर कुछ देर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम लगातार विकेट गंवाती रही. पावरप्ले के दौरान ही अफगानिस्तान ने 5.2 ओवर में अपने चार विकेट गंवा दिए.

भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद अफगानिस्तान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. अक्षर पटेल को दो जबकि यश ठाकुर और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली. अफगानिस्तान की पूरी टीम 14.1 ओवर में सिर्फ 94 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत ने मुकाबला 127 रन से अपने नाम कर लिया.

भारत ने सीरीज में किया क्लीन स्वीप

इस जीत के साथ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. भारत ने सीरीज के पहले दोनों मुकाबले भी 7 विकेट से जीते थे. तीसरे मैच में टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में क्लीन स्वीप पूरा किया.

भारत की प्लेइंग XI

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर और जसप्रीत बुमराह.

अफगानिस्तान की प्लेइंग XI

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल्ला अहमदजई, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG T20I Series: 41 की उम्र में भी नहीं थम रहा इस अफगान खिलाड़ी का जलवा, अब भी बल्ले और गेंद से दिखा रहें दम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >