Colin Ingram Retirement: 41 साल की उम्र में साउथ अफ्रीकी दिग्गज का संन्यास, अब इस नई भूमिका में आएंगे नजर

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज कॉलिन इंग्राम ने 41 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. दो दशक से अधिक के करियर के बाद, अब वह कोचिंग में नई भूमिका निभाएंगे.

Colin Ingram Retirement: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज कॉलिन इंग्राम ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 41 साल के इंग्राम ने करीब दो दशक से ज्यादा लंबे करियर के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया. उन्होंने आखिरी बार ग्लेमॉर्गन की ओर से काउंटी चैंपियनशिप में वारविकशायर के खिलाफ मुकाबला खेला था.

इंग्राम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बचपन में एक छोटे किसान परिवार से आने वाले लड़के ने क्रिकेट खेलने का सपना देखा था और करीब 20 साल से ज्यादा समय तक उस सपने को जीने का मौका मिला.

'क्रिकेट को पूरी तरह नहीं छोड़ रहा हूं'

संन्यास के साथ इंग्राम ने यह भी साफ किया कि उनका क्रिकेट से रिश्ता खत्म नहीं होगा. अब वह कोचिंग के जरिए खेल में अपनी नई भूमिका शुरू करने जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने करियर में बड़े सपने देखे, कड़ी मेहनत की, कई यादें बनाईं और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में क्रिकेट खेलने का मौका मिला. अब वह चाहते हैं कि अपने अनुभव के जरिए खिलाड़ियों को बेहतर बनने और अपने सफर का आनंद लेने के लिए प्रेरित करें.
41 नंबर की जर्सी को अपने लिए खास बताते हुए इंग्राम ने कहा कि उनके लिए यह नंबर सपनों का प्रतीक है. 41 साल की उम्र में क्रिकेट से विदाई लेते हुए उन्होंने कहा कि वह खुश, आभारी और संतुष्ट हैं.

इंग्राम ने अपने संन्यास संदेश में परिवार, दोस्तों, टीम के साथियों, कोच, सपोर्ट स्टाफ, स्कूल, यूनिवर्सिटी, क्लब, फ्रेंचाइजी, देश, प्रांत और प्रशंसकों समेत उन सभी लोगों का आभार जताया, जिन्होंने उनके क्रिकेट सफर में उनका साथ दिया.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 40 अंतरराष्ट्रीय मैच

कॉलिन इंग्राम ने 2004-05 सीजन में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था. अक्टूबर 2010 में जिम्बाब्वे के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला.

आंकड़ेटेस्टवनडेटी20आईपीएल
मैच031915
पारियां029915
रन0843210205
गेंदें01023162180
सर्वोच्च स्कोर01247847
औसत032.4226.2517.08
स्ट्राइक रेट082.41129.63113.89
चौके0822322
छक्के01075
अर्धशतक0310
शतक0300

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 31 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल, यानी कुल 40 मैच खेले. वनडे में इंग्राम ने 843 रन बनाए और उनका औसत 32.42 रहा. वहीं, 9 टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 129.62 के स्ट्राइक रेट से 210 रन बनाए. 2010 से 2013 के बीच वह दक्षिण अफ्रीका की सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा रहे.

फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी बनाई पहचान

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद इंग्राम ने फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने आईपीएल, बिग बैश लीग, ILT20, CPL, द हंड्रेड, PSL और SA20 समेत दुनिया की कई प्रमुख टी20 लीग में हिस्सा लिया. कुल मिलाकर इंग्राम ने 378 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें उनके नाम 9,017 रन हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.50 रहा.

ग्लेमॉर्गन के लिए आखिरी सीजन में बनाए 628 रन

इंग्राम ने अपने प्रोफेशनल करियर का अंतिम दौर ग्लेमॉर्गन के साथ बिताया. काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-1 में वारविकशायर के खिलाफ उनका आखिरी मुकाबला रहा, जिसमें उन्होंने 19 और 5 रन बनाए. हालांकि, आखिरी कुछ मैचों में उनका बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला, लेकिन पूरे सीजन में उन्होंने अच्छा योगदान दिया. इंग्राम ने 12 मैचों में 628 रन बनाए और उनका औसत 31.40 रहा.

ये भी पढ़ें: Mark Wood Retirement: 36 साल की उम्र में लिया संन्यास, जानिए इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में मार्क वुड ने कितने विकेट लिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >