54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास सम्मान, ICC Hall of Fame में हुई एंट्री

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली को उनके 54वें जन्मदिन पर एक खास सम्मान मिला है. उन्हें ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है, जिससे वे चुनिंदा दिग्गजों की सूची में आ गए हैं.

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली को उनके 54वें जन्मदिन पर बड़ा सम्मान मिला है. बुधवार (8 जुलाई) को उन्हें आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने के साथ ही गांगुली भारतीय क्रिकेट के उन चुनिंदा दिग्गजों में शामिल हो गए हैं, जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है. गांगुली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए आईसीसी और चेयरमैन जय शाह का आभार जताया.

जय शाह और ICC का जताया आभार

गांगुली ने अपने पोस्ट में लिखा, "ICC और चेयरमैन जय शाह का धन्यवाद. हॉल ऑफ फेम में शामिल होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है. महान खिलाड़ियों की सूची का हिस्सा बनना बेहद खास एहसास है."

भारतीय क्रिकेट को नई पहचान देने वाले कप्तान

सौरव गांगुली ने 1992 से 2008 तक भारत का प्रतिनिधित्व किया. अपने 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 113 टेस्ट और 311 वनडे मैच खेले. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 7212 रन और 32 विकेट दर्ज हैं, जबकि वनडे में उन्होंने 11,363 रन बनाने के साथ 100 विकेट भी लिए.

2003 विश्व कप फाइनल तक पहुंचाया भारत को

कप्तान के तौर पर गांगुली ने भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाई. उनकी कप्तानी में भारत ने 2003 वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी. उन्हें भारतीय क्रिकेट में आक्रामक सोच और युवा खिलाड़ियों को अवसर देने के लिए भी याद किया जाता है.

इन भारतीय दिग्गजों की सूची में हुए शामिल

आईसीसी हॉल ऑफ फेम में गांगुली का नाम अब सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, कपिल देव, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग, बिशन सिंह बेदी, विनू मांकड़, डायना एडुल्जी, नीतू डेविड और एमएस धोनी जैसे भारतीय दिग्गजों के साथ जुड़ गया है.

खिलाड़ीशामिल होने का वर्षभारत के लिए टेस्टभारत के लिए वनडेभारत के लिए टी20I
बिशन सिंह बेदी20096710
कपिल देव2009131225
सुनील गावस्कर2009125108
अनिल कुंबले2015132269
राहुल द्रविड़20181633401
सचिन तेंदुलकर20192004631
विनू मांकड़202144
डायना एडुल्जी20232034
वीरेंद्र सहवाग202310324119
नीतू डेविड20241097
एमएस धोनी20259034798
सौरव गांगुली2026113308

क्रिकेट प्रशासन में भी निभाई अहम भूमिका

खिलाड़ी के रूप में शानदार करियर के बाद गांगुली 2019 से 2022 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष भी रहे. फिलहाल वह IPL में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े हैं और SA20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'भारत के प्रदर्शन से हैरान हूं', संजू सैमसन के सवाल पर गांगुली ने दिया गोलमोल जवाब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >