भारत के खिलाफ शतक जड़कर सोनल दिनुशा ने बनाया खास रिकॉर्ड, अर्जुन रणतुंगा के क्लब में हुए शामिल

श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया. इस शतक के साथ उन्होंने महान बल्लेबाज अर्जुन रणतुंगा के खास क्लब में अपनी जगह पक्की कर ली है.

Sonal Dinusha Joins Arjuna Ranatunga In Elite List: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक जड़कर खास उपलब्धि अपने नाम कर ली. 25 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 168 गेंदों पर 100 रन बनाए. यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है.

दिनुशा ने 167 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर वो आउट हो गए. रवींद्र जडेजा ने उन्हें एलबीडब्यू आउट किया. आउट होने से पहले दिनुशा ने श्रीलंका को मुश्किल को निकला और फॉलोऑन को टालने में भी अहम भूमिका निभाई.

रणतुंगा और दिलशान के खास क्लब में शामिल

दिनुशा भारत के खिलाफ टेस्ट में श्रीलंका के लिए नंबर-6 पर शतक लगाने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले अर्जुन रणतुंगा, तिलकरत्ने दिलशान और दिनेश चांदीमल यह कारनामा कर चुके हैं.

  • अर्जुन रणतुंगा – 111 रन, कोलंबो, 1997
  • तिलकरत्ने दिलशान – नाबाद 125 रन, 2008
  • दिनेश चांदीमल – नाबाद 162 रन, 2015
  • सोनल दिनुशा – 100 रन, गॉल, 2026

कुल मिलाकर दिनुशा भारत के खिलाफ नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट शतक लगाने वाले श्रीलंका के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं.

ये भी पढ़ें: गेंद को समझा गोला... डिकवेला का कैच छोड़ने पर फैंस ने लिए केएल राहुल के मजे; VIDEO

भारत के खिलाफ टेस्ट में नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक स्कोर

खिलाड़ीरनगेंदचौकेछक्केपारीबल्लेबाजी क्रममैदानतारीख
दिनेश चांदीमल162*16919436वांगॉल12 अगस्त 2015
प्रसन्ना जयवर्धने154*31411027वांअहमदाबाद16 नवंबर 2009
हशन तिलकरत्ने136*21416027वांकोलंबो (SSC)29 अगस्त 2001
तिलकरत्ने दिलशान125*17012116वांकोलंबो (SSC)23 जुलाई 2008
अर्जुन रणतुंगा111126वांकोलंबो (SSC)30 अगस्त 1985
थिलान समरवीरा103*17510028वांकोलंबो (SSC)29 अगस्त 2001
सोनल दिनुशा1001684226वांगॉल15 अगस्त 2026
एंजेलो मैथ्यूज9913115016वांमुंबई (BS)2 दिसंबर 2009
दिलरुवान परेरा92*13210427वांगॉल26 जुलाई 2017
हशन तिलकरत्ने8624710036वांकोलंबो (PSS)

डिकवेला के साथ की 146 रन की साझेदारी

दिनुशा ने अपनी पारी के दौरान चार चौके और दो छक्के लगाए. उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला के साथ छठे विकेट के लिए 146 रन की शानदार साझेदारी की. डिकवेला ने भी 115 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली. तीन साल से ज्यादा समय बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे डिकवेला शतक से चूक गए, लेकिन उनकी और दिनुशा की साझेदारी ने श्रीलंका को 90/5 की मुश्किल स्थिति से बाहर निकाल दिया. दोनों की पारियों की बदौलत श्रीलंका पहली पारी में 284 रन तक पहुंच सका.

भारत को मिली 178 रन की बढ़त

भारत की ओर से मनाव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए. रवींद्र जडेजा ने तीन श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को भी एक-एक विकेट मिला. श्रीलंका को 284 रन पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में 178 रन की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है.

ये भी पढ़ें: पडिक्कल के 167 के बाद गेंदबाजों का कमाल, श्रीलंका 284 पर ढेर; भारत को 178 रन की बढ़त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >