'मेरी छुपी हुई टैलेंट है बॉलिंग...' और अगली गेंद पर ऋचा हुईं बोल्ड, वायरल वीडियो देख नहीं रुक रही फैंस की हंसी

द हंड्रेड लीग के दौरान मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की भारतीय स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और ऋचा घोष का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फ्रेंडली गेम में ऋचा के अनोखे बोल्ड होने पर फैंस को खूब हंसी आ रही है.

Smriti Mandhana Viral Video : द हंड्रेड लीग के बीच मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की भारतीय स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और ऋचा घोष का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों के बीच हुआ एक फ्रेंडली मुकाबला फैंस को इतना पसंद आया कि कमेंट्स की बाढ़ आ गई.

फ्रेंडली गेम खेलती नजर आ रही दोनों

द हंड्रेड लीग के दौरान मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के प्लेयर्स का एक मजेदार पल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. टीम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और ऋचा घोष मस्ती भरे अंदाज में ग्राउंड पर एक फ्रेंडली गेम खेलती नजर आ रही हैं. वीडियो में स्मृति मंधाना गेंदबाजी करने से पहले कैमरे की ओर देखकर कहती हैं, "मेरी छुपी हुई प्रतिभा मेरी गेंदबाजी है." इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया.

स्टंप्स से जा टकराई बॉल

फ्रेंडली चैलेंज में आखिरी गेंद पर ऋचा घोष को चार रन चाहिए थे. स्मृति ने गेंद फेंकी और ऋचा ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. हालांकि गेंद हवा में उछलने के बाद जमीन पर गिरी, अजीब तरीके से दिशा बदली और सीधे स्टंप्स से जा टकराई. इस तरह ऋचा घोष बोल्ड हो गईं. यह पूरा घटनाक्रम इतना अनोखा था कि वहां मौजूद खिलाड़ी भी अपनी हंसी नहीं रोक सके.

फैंस दे रहें मजेदार प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. किसी ने लिखा, "अरे, ऐसा भी कोई आउट होता है?" तो किसी ने इसे ऋचा की बदकिस्मती बताया. वहीं कई यूजर्स स्मृति मंधाना को मजाकिया अंदाज में "महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे घातक गेंदबाज" बता रहे हैं. कुछ फैंस ने तो इसे स्मृति के सबसे अविश्वसनीय विकेटों की सूची में भी शामिल कर दिया.

सनराइजर्स लीड्स से अगला मुकाबला

द हंड्रेड लीग में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स अब अपना अगला मुकाबला 28 जुलाई को सनराइजर्स लीड्स के खिलाफ खेलेगी. टीम अब तक दो मैच खेल चुकी है. पहले मुकाबले में लंदन स्पिरिट के खिलाफ ऋचा घोष ने 15 और स्मृति मंधाना ने 17 रन बनाए थे. वहीं बर्मिंघम फीनिक्स के खिलाफ दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

Also Read: पिता ने खेत में बनाया था अभ्यास का पिट, बेटे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीत लिया सिल्वर मेडल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >