शुभमन गिल को मिला विम्बलडन के रॉयल बॉक्स का न्योता, सचिन-कोहली-रोहित के खास क्लब में हुए शामिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल को विम्बलडन के प्रतिष्ठित रॉयल बॉक्स से मैच देखने का विशेष सम्मान मिला है. वे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद इस खास क्लब का हिस्सा बनने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं.

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विम्बलडन के रॉयल बॉक्स से मुकाबले देखने का विशेष निमंत्रण मिला है. इसके साथ ही गिल यह सम्मान हासिल करने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं.

गिल से पहले केवल सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा को ही विम्बलडन के रॉयल बॉक्स से मैच देखने का गौरव प्राप्त हुआ था. रॉयल बॉक्स को खेल जगत, शाही परिवार और अन्य विशिष्ट मेहमानों के लिए आरक्षित माना जाता है और यहां से मुकाबला देखना अपने आप में एक बड़ा सम्मान माना जाता है.

इंग्लैंड दौरे पर हैं गिल

इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर मौजूद 26 वर्षीय गिल आगामी वनडे सीरीज की तैयारियों में व्यस्त हैं. इससे पहले उन्होंने ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन सर्किट में आयोजित प्रतिष्ठित ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स का भी आनंद लिया था. गिल ने पहली बार वीआईपी अतिथि के रूप में फॉर्मूला-1 रेस का अनुभव किया, जहां उन्होंने पैडॉक का दौरा किया और मोटरस्पोर्ट्स जगत की कई प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की.

वनडे सीरीज पर होगी गिल की नजर

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला शनिवार को साउथम्प्टन में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी, जिसकी कमान भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल संभालेंगे.

शुभमन गिल का करियर

शुभमन गिल ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) को मिलाकर कुल 141 मैच खेले हैं और 7,029 रन बनाए हैं. उन्होंने साल 2019 में डेब्यू करने के बाद से भारतीय टीम में अपनी मजबूत जगह बनाई है और वर्तमान में वे भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान भी हैं. गिल ने 41 टेस्ट मैचों में 2,969 रन (11 शतक), 64 वनडे मैचों में 3,191 रन (9 शतक, जिसमें एक दोहरा शतक शामिल है), और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 869 रन (1 शतक) बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: MCG में दिखी भारत-ऑस्ट्रेलिया दोस्ती की झलक, PM मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >