MLC 2026 Champions: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली टीम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (LAKR) ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. ऑकलैंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम ने वॉशिंगटन फ्रीडम को महज 1 रन से हराया. यह नाइट राइडर्स का पहला MLC खिताब है और टीम ने बेहद रोमांचक अंदाज में ट्रॉफी अपने नाम की.
पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन पर सिमटी नाइट राइडर्स
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी रही. आंद्रे फ्लेचर ने 47 रन, कॉलिन मुनरो ने 40 रन और मैथ्यू ट्रॉम्प ने 39 रन की उपयोगी पारियां खेलीं. हालांकि इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. पूरी टीम 19.4 ओवर में 164 रन पर ऑलआउट हो गई और वॉशिंगटन फ्रीडम को जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य मिला.
आखिरी ओवर में पलटा पूरा मैच
165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 151 रन बना लिए थे. आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे. नाइट राइडर्स की ओर से अंतिम ओवर शैडली वैन स्कैल्कविक ने फेंका। पहली ही गेंद पर छक्का लगने से मुकाबला पूरी तरह वॉशिंगटन की तरफ झुकता नजर आया. लेकिन इसके बाद वैन स्कैल्कविक ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया. चौथी गेंद पर चौका लगा, पांचवीं पर एक रन आया और अब अंतिम गेंद पर वॉशिंगटन को जीत के लिए 3 रन की जरूरत थी.
1 रन से जीती नाइट राइडर्स
अंतिम गेंद पर बल्लेबाज सिर्फ एक रन ही बना सके. इसके बाद दूसरे रन के लिए दौड़कर मैच को सुपर ओवर तक ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन शानदार फील्डिंग के चलते बल्लेबाज रन आउट हो गया. इसी के साथ वॉशिंगटन फ्रीडम 20 ओवर में 163 रन ही बना सकी और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने 1 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली.
नाइट राइडर्स की जीत के साथ टूटे ये 3 बड़े रिकॉर्ड
| रिकॉर्ड नंबर | रिकॉर्ड का प्रकार | नया कीर्तिमान | पिछला रिकॉर्ड / विवरण |
| 1 | रनों के लिहाज से सबसे छोटी जीत | 1 रन से जीत | MLC के इतिहास में यह रनों के मामले में नाइट राइडर्स की अब तक की सबसे करीबी और छोटी जीत है. |
| 2 | सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी | जेसन होल्डर (12 कैच) | जेसन होल्डर ने इस मैच में नया कीर्तिमान रचा. उन्होंने रोवमन पावेल का रिकॉर्ड तोड़कर टीम के लिए सबसे ज्यादा कैच लपकने का तमगा हासिल किया. |
| 3 | सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज | वैन स्कैल्कविक (31 विकेट) | आखिरी ओवर के हीरो वैन स्कैल्कविक अब नाइट राइडर्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने दिग्गज आंद्रे रसेल को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया. |
पहली बार चैंपियन बनी शाहरुख खान की टीम
लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार मेजर लीग क्रिकेट (MLC) का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेलने के बाद, टीम ने फाइनल मुकाबले में भी अपना धैर्य बनाए रखा और जीत हासिल की. यह जीत नाइट राइडर्स समूह के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.
इसे भी पढ़े- IND vs ENG 3rd ODI: लॉर्ड्स पर भारत का प्रदर्शन चिंताजनक, 2004 के बाद से वनडे में नहीं मिली जीत
