Sadagoppan Ramesh CSK Captain: सदगोपन रमेश की CSK को बड़ी सलाह, ऋतुराज नहीं इस खिलाड़ी को बनाएं कप्तान

Sadagoppan Ramesh CSK Captain: IPL 2026 में CSK का खराब प्रदर्शन, कप्तानी बदलने की उठी मांग. पूर्व खिलाड़ी सदगोपन रमेश ने संजू सैमसन को कमान सौंपने की सलाह दी.

Sadagoppan Ramesh CSK Captain: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए IPL 2026 का सीजन निराशाजनक रहा. टीम लगातार तीसरे साल प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. अब IPL 2027 से पहले सीएसके की कप्तानी बदलने की मांग तेज हो गई है.

संजू सैमसन को कप्तान बनाने की सलाह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदगोपन रमेश ने सीएसके को बड़ा सुझाव दिया है. उनका कहना है कि

अगर फ्रेंचाइजी कप्तानी बदलने का फैसला करती है तो संजू सैमसन को कमान सौंपने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. रमेश ने संजू को शानदार टीम प्लेयर बताते हुए कहा कि उनके पास IPL कप्तानी का अच्छा अनुभव है. सैमसन ने IPL में 66 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 33 मुकाबले जीते हैं। उनका कप्तानी जीत प्रतिशत 50 है.

इसे भी पढ़े- Rasikh Salam Dar Asian Games 2026: रसीख सलाम की टीम इंडिया में एंट्री, एशियन गेम्स 2026 के लिए बने नेट बॉलर

बद्रीनाथ भी बोले- संजू संभालें CSK

पूर्व सीएसके बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ भी पहले ही इसी तरह की राय दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि

ऋतुराज गायकवाड़ की जगह संजू सैमसन को CSK का कप्तान बनाया जाना चाहिए. बद्रीनाथ का मानना है कि गायकवाड़ एक बेहतरीन T20 बल्लेबाज हैं और कप्तानी का दबाव उनकी बल्लेबाजी पर असर डाल रहा है. कप्तानी से मुक्त होने पर वह बतौर ओपनर ज्यादा खुलकर खेल सकते हैं.

IPL 2026 में ऋतुराज का बल्ला रहा शांत

IPL 2026 में गायकवाड़ ने 14 मैचों में 337 रन बनाए और उनका बल्लेबाजी औसत 28.08 रहा. पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट भी सभी बल्लेबाजों में सबसे कम रहा. यही वजह है कि अब सीएसके में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

इसे भी पढ़े- India vs Japan T20I 2026: जापान के खिलाफ पहली बार T20 इंटरनेशनल खेलेगा भारत, जानें कब और कहां होगा मैच

सीएसके के सामने बड़ा फैसला

संजू सैमसन के सीएसके में आने के बाद अब कप्तानी को लेकर यह चर्चा और दिलचस्प हो गई है. हालांकि, केवल कप्तान बदलने से सीएसके की सारी समस्याएं खत्म नहीं होंगी. टीम को अगले सीजन के लिए बल्लेबाजी, गेंदबाजी और टीम कॉम्बिनेशन पर भी बड़े फैसले लेने होंगे. रमेश ने भी माना कि सिर्फ सैमसन को कप्तान बनाने से ट्रॉफी की गारंटी नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >