क्रिकेट के बाद अब इस पिच पर सचिन-धोनी मचाएंगे धमाल, इन कंपनियों पर खेला दांव

क्रिकेट के बाद सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी अब बिजनेस की दुनिया में भी अपनी पारी खेल रहे हैं. दोनों दिग्गजों ने ऑटो और EV सेक्टर की कंपनियों में निवेश किया है. जानें, सचिन और धोनी ने किन कंपनियों पर लगाया दांव और क्या है उनके निवेश की पूरी कहानी.

MS Dhoni- Sachin Tendulkar Investment: क्रिकेट के मैदान पर सालों तक अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से दुनिया में नाम कमाने वाले सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी अब बिजनेस की दुनिया में भी अपनी पहचान बना रहे हैं. दोनों दिग्गज क्रिकेटर कई कंपनियों में निवेश कर चुके हैं. खास बात यह है कि दोनों की नजर ऑटो सेक्टर पर भी है.

धोनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी EV कंपनी में पैसा लगाया है, जबकि सचिन तेंदुलकर ने यूज्ड कार खरीदने-बेचने वाले प्लेटफॉर्म स्पिनी में निवेश किया है. यानी क्रिकेट के बाद दोनों का ध्यान अब ऐसे कारोबार पर है, जिसका सीधा संबंध गाड़ियों और ऑटो सेक्टर से है.

धोनी ने EV कंपनी पर लगाया दांव

महेंद्र सिंह धोनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ई-मोटरॉड में निवेश किया है. यह निवेश अप्रैल 2024 में हुए एंजल फंडिंग राउंड के दौरान किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस फंडिंग राउंड में करीब 1,54,000 डॉलर का निवेश हुआ था. हालांकि, यह पूरी फंडिंग राउंड की रकम है, इसलिए इसे धोनी का व्यक्तिगत निवेश नहीं माना जा सकता. धोनी ने कंपनी में कितनी रकम लगाई, इसकी सटीक जानकारी सार्वजनिक नहीं है.

ई-मोटरॉड के अलावा भी धोनी कई अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों में निवेश कर चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके निवेश का दायरा सोलर एनर्जी, ड्रोन, फिटनेस और वेलनेस, फूड टेक और OTT वीडियो जैसे क्षेत्रों तक है.

सचिन की नजर यूज्ड कार बाजार पर

सचिन तेंदुलकर ने यूज्ड कार प्लेटफॉर्म स्पिनी में कई चरणों में निवेश किया है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उनका निवेश 2021 से 2025 के बीच अलग-अलग फंडिंग राउंड में हुआ.

सचिन ने नवंबर 2021 में कंपनी के सीरीज-E फंडिंग राउंड में हिस्सा लिया था. इसके बाद उन्होंने सितंबर 2022, सितंबर 2023 और नवंबर 2024 में एंजल राउंड में निवेश किया. सितंबर 2025 में भी उन्होंने कंपनी के सीरीज-F राउंड में हिस्सा लिया. हालांकि, सचिन ने स्पिनी में कुल कितनी रकम लगाई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें: 25 लाख और नौकरी... फिर भी सब्जी बेचना चाहते हैं बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार, जानिए क्या है लक्ष्य

आखिर स्पिनी में ऐसा क्या खास है?

स्पिनी यूज्ड कार खरीदने और बेचने का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है. ट्रैक्शन के आंकड़ों के मुताबिक, यह ऑटो ई-कॉमर्स और कंटेंट के क्षेत्र में काम करने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल है. सचिन का निवेश यह भी दिखाता है कि उनकी दिलचस्पी सिर्फ क्रिकेट से जुड़े कारोबार तक सीमित नहीं है. वह ऐसे सेक्टर में भी पैसा लगा रहे हैं, जहां आने वाले समय में बड़ा बाजार बनने की उम्मीद है.

सचिन और धोनी के अलावा श्रद्धा कपूर भी EV सेक्टर में

सिर्फ सचिन और धोनी ही नहीं, बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी EV सेक्टर की कंपनी चार्जअप में निवेश किया है. इस तरह क्रिकेट और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां अब सिर्फ मनोरंजन और खेल तक सीमित नहीं हैं. वे स्टार्टअप और नए कारोबार में भी निवेश करके बिजनेस की दुनिया में अपनी जगह बना रही हैं.

क्रिकेट के बाद बिजनेस की पिच पर दिग्गज

सचिन और धोनी दोनों ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन मैदान से बाहर उनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है. ब्रांड एंडोर्समेंट से लेकर बिजनेस और निवेश तक, दोनों ने अपने लिए नई पारी शुरू की है. क्रिकेट के मैदान पर इन दोनों की टक्कर भले ही अब देखने को नहीं मिलती, लेकिन बिजनेस की दुनिया में दोनों अपनी-अपनी पारी खेल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Virat Kohli one8 shoes: Pakistan की खिलाड़ियों के पैरों में दिखे Virat Kohli के one8 Shoes, जानें कितनी है कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >