Saaniya Chandhok: क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बहू और अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में एक और खास मुकाम हासिल किया है. सानिया अब सर्टिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन बन गई हैं. उन्होंने वर्ल्डवाइड वेटरनरी सर्विस (WVS) के एबीसी प्रोग्राम के जरिए यह सर्टिफिकेट हासिल किया है.
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
सानिया ने सोशल मीडिया पर अपनी इस उपलब्धि की जानकारी दी. उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह क्लीनिक में एक कुत्ते की जांच और देखभाल करती नजर आ रही हैं. उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस और फॉलोअर्स ने उन्हें जमकर बधाई दी.
इसे भी पढ़े- नो-बॉल फेंकने के मामले में जडेजा सबसे आगे, आंकड़ा जानकर हो जाएंगे हैरान
सारा तेंदुलकर ने भी किया लाइक
सानिया की इस पोस्ट पर उनकी ननद और अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर ने भी लाइक किया. इससे दोनों के बीच अच्छे रिश्ते की झलक भी देखने को मिली. सानिया लंबे समय से जानवरों के प्रति अपने प्यार को सोशल मीडिया पर जाहिर करती रही हैं.
पेट केयर में पहले से हैं एक्टिव
सानिया का जानवरों से जुड़ाव सिर्फ शौक तक सीमित नहीं है. वह मुंबई में Mr. Paws Pet Spa & Store LLP नाम से पेट केयर बिजनेस भी चलाती हैं. यहां पेट ग्रूमिंग, स्किनकेयर और वेलनेस से जुड़ी सेवाएं दी जाती हैं. अब वेटरनरी टेक्नीशियन की ट्रेनिंग के साथ उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी प्रोफेशनल समझ को और मजबूत किया है.
इसे भी पढ़े- विराट कोहली को अपना भाई मानती हैं पीवी सिंधु, मुश्किल दौर में मिली थी खास सलाह
बिजनेस परिवार से है ताल्लुक
सानिया चंडोक मुंबई के मशहूर बिजनेस परिवार से आती हैं. वह ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं. उनका परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड बिजनेस से जुड़ा है और कई बड़े ब्रांड्स के साथ इसका नाम जुड़ा रहा है.
कहां से की है पढ़ाई
सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने पेट केयर सेक्टर में अपना करियर बनाया. उन्होंने 5 मार्च 2026 को अर्जुन तेंदुलकर से शादी की थी. शादी के बाद भी सानिया अपनी अलग प्रोफेशनल पहचान बनाने पर लगातार काम कर रही हैं.
इसे भी पढ़े- कप्तानी संभालते ही जो रूट ने बता दिया, इंग्लैंड अब कैसे खेलेगा
