रियान पराग के चोटिल होने से ऋतुराज गायकवाड़ को मिला मौका, ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में एंट्री

हैमस्ट्रिंग चोट के कारण रियान पराग श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है. इसके साथ उन्हें उप-कप्तानी सौंपी गई है.

Ruturaj Gaikwad: श्रीलंका में 9 जून से शुरू होने वाली त्रिकोणीय वनडे सीरीज से पहले इंडिया ए टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के उप-कप्तान रियान पराग हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन समिति ने उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया है और साथ ही गायकवाड़ उप-कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

चोट के कारण पराग हुए बाहर

रियान पराग को इस दौरे के लिए इंडिया ए टीम का उप-कप्तान बनाया गया था, लेकिन चोट के कारण वह सीरीज में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. बीसीसीआई ने बताया कि पराग की रिकवरी प्रक्रिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की देखरेख में होगी. इससे पहले भी वह इस साल कंधे की चोट के इलाज और रिहैब के लिए सीओई में समय बिता चुके हैं.

आईपीएल में भी नहीं खेल पाए थे कुछ मैच

आईपीएल 2026 के दौरान पराग की हैमस्ट्रिंग समस्या सामने आई थी. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे पराग चोट के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबलों से बाहर रहे थे. टीम के आखिरी चरण के मैचों में भी उनकी फिटनेस पूरी तरह ठीक नहीं दिखी. राजस्थान का अभियान क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस से हार के साथ समाप्त हुआ.

गायकवाड़ के सामने खुद को साबित करने की चुनौती

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए आईपीएल 2026 का सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने 14 मैचों में 337 रन बनाए. बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी उनकी टीम संघर्ष करती नजर आई. हालांकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव उनके पक्ष में गया और चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया.

तीन टीमों के बीच होगी टक्कर

इस ट्राई वनडे सीरीज में इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए टीमें हिस्सा लेंगी. तिलक वर्मा टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं, वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, आयुष बडोनी, प्रभसिमरन सिंह और अंशुल कंबोज जैसे युवा खिलाड़ियों पर भी नजर रहेगी. यह टूर्नामेंट कई खिलाड़ियों के लिए भारतीय सीनियर टीम की दावेदारी मजबूत करने का मौका साबित हो सकता है.

मृणाल कुमार पांडेय

यह भी पढ़ें: IPL 2026 फाइनल में फ्लॉप रहे गिल और सुदर्शन; वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >