Rohit Sharma BCCI Update: रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे? BCCI ने साफ किया अपना रूख

Rohit Sharma BCCI Update: रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर BCCI का रुख स्पष्ट. जानिए क्या कहा देवजीत सैकिया ने और क्यों बनी है दावेदारी.

Rohit Sharma BCCI Update: रोहित शर्मा के वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने को लेकर चल रही अटकलों के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपना रुख साफ कर दिया है. बोर्ड की तरफ से फिलहाल रोहित शर्मा को लेकर किसी तरह के खतरे के संकेत नहीं हैं. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने उनके मौजूदा प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि वह शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं.

रोहित शर्मा को लेकर BCCI ने क्या कहा?

भारतीय टीम के प्रदर्शन की समीक्षा के बाद देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा के भविष्य पर पूछे गए सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा,

"आपने देखा होगा, वह शानदार खेल रहे हैं."

इस बयान के बाद माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप 2027 के लिए रोहित की दावेदारी फिलहाल बनी हुई है.

इसे भी पढ़े- Rohit Sharma ODI retirement: रोहित शर्मा का ODI वर्ल्ड कप 2027 खेलना तय नहीं, चयनकर्ताओं के फैसले से बढ़ी टेंशन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे रोहित शर्मा?

रोहित शर्मा की उम्र और टीम में नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के आने के कारण उनके वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. हालांकि, BCCI ने अभी ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है कि रोहित को टीम से बाहर करने या उनके भविष्य पर तत्काल फैसला लेने की तैयारी है.

BCCI की बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद?

BCCI मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक में टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और CoE प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण मौजूद रहे. वहीं, चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर बैठक में शामिल नहीं हुए. बताया गया कि वह मुंबई से बाहर थे और इंटरनेट उपलब्ध नहीं होने वाली जगह पर थे.

इसे भी पढ़े- Babar Azam meets King Charles: किंग चार्ल्स से मिले बाबर आजम, पाकिस्तान टीम के साइन वाला बैट किया गिफ्ट

वीवीएस लक्ष्मण और अजित अगरकर पर भी BCCI का रुख साफ

देवजीत सैकिया ने वीवीएस लक्ष्मण को क्रिकेट डायरेक्टर जैसी नई भूमिका दिए जाने की खबरों को भी खारिज किया. इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि

अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति में फिलहाल किसी बदलाव की योजना नहीं है. फिलहाल सबसे बड़ा संकेत यही है कि रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप खेलने की संभावना खत्म नहीं हुई है. उनका प्रदर्शन और आने वाले समय में टीम की जरूरतें ही उनके भविष्य की तस्वीर साफ करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >