Rinku Singh के चेहरे वाला iPhone 18 Pro Cover हुआ वायरल? Instamart के पोस्ट पर क्रिकेटर ने दिया मजेदार जवाब

Rinku Singh iPhone 18 Pro Cover Viral: इंस्टामार्ट ने रिंकू सिंह के चेहरे वाला iPhone कवर शेयर किया. क्रिकेटर के जवाब ने मचाया धमाल. जानें क्या कहा रिंकू ने.

Rinku Singh iPhone 18 Pro Cover Viral: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह एक मजेदार सोशल मीडिया बातचीत को लेकर चर्चा में हैं. इंस्टामार्ट (Instamart) ने रिंकू सिंह के चेहरे वाला iPhone 18 Pro का एक अनोखा कवर सोशल मीडिया पर शेयर किया और क्रिकेटर से मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उन्होंने पोस्ट का जवाब नहीं दिया तो कंपनी इस कवर को लॉन्च कर देगी. इसके बाद रिंकू सिंह ने जो जवाब दिया, उसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया.

ये भी पढ़ें: 3 ICC ट्रॉफी जिताने वाले अगरकर को क्यों छोड़ना पड़ा Chief Selector का पद? Rohit Sharma और VVS लक्ष्मण से जुड़े विवादों की पूरी कहानी

इंस्टामार्ट ने शेयर किया रिंकू सिंह के चेहरे वाला iPhone कवर

इंस्टामार्ट ने सोशल मीडिया पर Burgundy रंग के iPhone 18 Pro कवर की तस्वीर शेयर की. इस कवर की सबसे खास बात थी कि इस पर रिंकू सिंह का चेहरा नजर आ रहा था. पोस्ट के साथ इंस्टामार्ट ने रिंकू सिंह को टैग करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि

अगर रिंकू इस पोस्ट का जवाब नहीं देते हैं, तो कंपनी इस कवर को लॉन्च कर देगी.

यह पोस्ट सामने आते ही क्रिकेट फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स की नजर इस पर गई.

रिंकू सिंह ने दिया ऐसा जवाब कि वायरल हो गई पोस्ट

इंस्टामार्ट के इस मजाक का रिंकू सिंह ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कवर पर नाराजगी जताने के बजाय कंपनी के सामने एक मजेदार मांग रख दी.

रिंकू सिंह ने लिखा,

“Jao bana lo, bas ek do iPhone bhej dena”

यानी रिंकू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कवर बनाना है तो बना लो, लेकिन बदले में एक-दो iPhone उन्हें भेज देना.

उनका छोटा सा जवाब सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आया और पोस्ट पर मजेदार प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया.

iPhone 18 Pro के बरगंडी कवर ने खींचा ध्यान

इस पूरी बातचीत में रिंकू सिंह के जवाब के अलावा बंरगंडी रंग का iPhone 18 Pro कवर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma Banana Wafers: ‘टेस्ट आसान फॉर्मेट नहीं है…’ रोहित शर्मा ने बताया क्यों रात में खाते थे मां के हाथ के बने केले के वेफर्स

हालांकि, इस पोस्ट को फिलहाल एक सोशल मीडिया मजाक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए. इसे किसी आधिकारिक iPhone कवर लॉन्च की घोषणा नहीं माना जाना चाहिए, जब तक कंपनी की ओर से इसकी पुष्टि न हो.

रिंकू सिंह का अंदाज फैंस को आया पसंद

रिंकू सिंह सोशल मीडिया पर अपने सहज और मजेदार अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. इस बार भी उन्होंने इंस्टामार्ट के पोस्ट का जवाब किसी गंभीर प्रतिक्रिया के बजाय हल्के-फुल्के अंदाज में दिया.

उनका “बस एक दो iPhone भेज देना” वाला जवाब इस पूरी बातचीत का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया है. पोस्ट पर फैंस की रिएक्शंस भी इसे और मजेदार बना रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >