बर्मिंघम का सुपरस्टार, गैलैक्टिको... रवि शास्त्री ने IPL स्टाइल में किया जूड बेलिंघम का स्वागत, वीडियो वायरल

क्रिकेट और फुटबॉल के दो बड़े सितारे रवि शास्त्री और जूड बेलिंघम एक मंच पर मिले. रवि शास्त्री ने जूड बेलिंघम का अपने खास अंदाज में स्वागत किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

Ravi Shastri and Jude Bellingham: क्रिकेट और फुटबॉल के दो बड़े सितारे जब एक ही मंच पर मिले तो नजारा भी यादगार बन गया. द हंड्रेड 2026 के दौरान एजबेस्टन में पूर्व भारतीय कोच और मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री ने रियल मैड्रिड और इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर जूड बेलिंघम का अपने खास IPL-स्टाइल अंदाज में स्वागत किया. शास्त्री की दमदार आवाज में किया गया यह परिचय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

तालियों से गूंज उठा स्टेडियम

द हंड्रेड लीग का 15वां मैच जो कि बर्मिंघम फीनिक्स और वेल्श फायर के बीच खेला जाना था. मुकाबले से पहले टॉस के दौरान शास्त्री ने पूरे जोश के साथ कहा, 'बर्मिंघम का सुपरस्टार... गैलैक्टिको... शानदार वर्ल्ड कप खेलकर लौटे... बर्मिंघम फीनिक्स के को—ऑनर... जूड बेलिंघम!' इसके बाद स्टेडियम तालियों और शोर से गूंज उठा.

Also Read: आर्चर की बॉलिंग के सामने पस्त हुए लंदन स्पिरिट के बैटर्स, प्लेऑफ की उम्मीदों पर लगाया ब्रेक

कैप पर लिया ऑटोग्राफ

टॉस के बाद बेलिंघम ने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और ऑटोग्राफ भी दिए. बाद में रवि शास्त्री ने भी उनसे एक कैप पर ऑटोग्राफ लिया. मजेदार अंदाज में उन्होंने कहा, 'अगर यह ऑटोग्राफ नहीं लेता तो मेरी बेटी मुझे घर में घुसने नहीं देती.'

फीनिक्स टीम के को—ऑनर

बेलिंघम का एजबेस्टन पहुंचना सिर्फ एक औपचारिक दौरा नहीं था. इस साल उन्होंने करीब 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर बर्मिंघम फीनिक्स के सह-मालिक भी बने हैं. बर्मिंघम में पले-बढ़े बेलिंघम किशोरावस्था में क्रिकेट भी खेल चुके हैं और इस खेल के बड़े प्रशंसक माने जाते हैं.

8 मैचों में किए है सात गोल

हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड को तीसरे स्थान तक पहुंचाने वाले बेलिंघम ने आठ मैचों में सात गोल और एक असिस्ट किया था. अब वह जल्द ही रियल मैड्रिड के साथ नए ला लीगा सीजन की तैयारियों में जुटेंगे.

Also Read: 47 की उम्र, वही धार... इमरान ताहिर ने 85 रन डिफेंड कर गुयाना को दूसरी बार दिलाया खिताब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >