Rasikh Salam Dar Asian Games 2026: रसीख सलाम की टीम इंडिया में एंट्री, एशियन गेम्स 2026 के लिए बने नेट बॉलर

IPL 2026 के स्टार रसीख सलाम डार को एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया के साथ भेजा जा रहा है. जानें उनका सफर.

Rasikh Salam Dar Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट के युवा तेज गेंदबाज रसीख सलाम डार को एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया के साथ जापान जाने का मौका मिला है. रसीख मुख्य टीम का हिस्सा नहीं होंगे, बल्कि नेट बॉलर के तौर पर भारतीय खिलाड़ियों की तैयारी में मदद करेंगे. उनके साथ KKR के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी और RCB के स्पिनर विक्की ओस्तवाल भी नेट बॉलर के रूप में टीम से जुड़ेंगे.

17 सितंबर से शुरू होगी क्रिकेट प्रतियोगिता

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे. भारतीय टीम की तैयारी में तेज गेंदबाजों को पर्याप्त अभ्यास कराने के लिए अतिरिक्त नेट गेंदबाजों को साथ ले जाया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मयंक यादव और मोहसिन खान के भी टीम से जुड़ने की संभावना है.

इसे भी पढ़े- India vs Japan T20I 2026: जापान के खिलाफ पहली बार T20 इंटरनेशनल खेलेगा भारत, जानें कब और कहां होगा मैच

IPL 2026 में रसीख का शानदार प्रदर्शन

रसीख ने IPL 2026 में RCB के लिए प्रभावी गेंदबाजी की. उन्होंने 12 मैचों में 19 विकेट हासिल किए और टीम के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उनका गेंदबाजी औसत 21.31 रहा. RCB ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब अपने नाम किया.

फाइनल में तीन विकेट लेकर चमके

IPL फाइनल में रसीख ने गुजरात के खिलाफ निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया और राशिद खान के विकेट लिए. उन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. उनका इकॉनमी रेट 6.75 रहा.

इसे भी पढ़े- Team India Asian Games 2026: एशियन गेम्स में क्रूज शिप पर रहेगी टीम इंडिया? BCCI ने उठाया कमरा शेयरिंग का मुद्दा

मुश्किल दौर के बाद की शानदार वापसी

रसीख ने घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर से शुरुआत की थी और 17 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस के लिए IPL डेब्यू किया. 2019 में जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी विसंगतियों (Discrepancy) के कारण BCCI ने उन पर दो साल का प्रतिबंध लगाया था. इसके बाद उन्होंने वापसी की और घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया. अब एशियन गेम्स में टीम इंडिया के साथ जाना उनके करियर में एक अहम मौका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >