Rafel Nadal Retirement: आपने मुझे बहुत हराया, फेडरर ने नडाल के संन्यास पर लिखी भावुक करने वाली बातें

Rafel Nadal Retirement: वर्तमान टेनिस के महान खिलाड़ियों में शामिल राफेल नडाल ने डेविस कप के बाद संन्यास की घोषणा कर दी है. उनके संन्यास की खबर पर टेनिस जगत की एक और महान हस्ती रोजर फेडरर (Roger Federer) ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक लंबा पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि आपने मुझे बहुत हराया. आपने पूरे टेनिस जगत को गौरवान्वित किया.

Rafel Nadal Retirement:  आज की पीढ़ी के लिए पुरुष टेनिस की तीन हस्तियां ही याद आती हैं. रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच. पिछले 15 सालों में अखबार और टीवी चैनलों के खेल चर्चाओं पर टेनिस के पुरुष वर्ग में इन तीनों का ही कब्जा रहा. रोजर फेडरर पहले ही संन्यास ले चुके हैं. अब नडाल ने भी डेविस कप को अपना आखिरी टूर्नामेंट कह कर अपने संन्यास की घोषणा कर दी है. राफेल के इस ऐलान के बाद फेडरर ने अपने ट्विटर हैंडल पर काफी लंबा पोस्ट किया. रोजर फेडरर ने कहा कि 15 वर्षों में 40 मैचों तक चली प्रतिद्वंद्विता के दौरान राफेल नडाल ने उन्हें इस खेल का ‘और अधिक लुत्फ’ उठाने में मदद की. 

स्विट्जरलैंड के 43 साल के फेडरर उस वक्त शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी थे, जब नडाल ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस में प्रभुत्व बनाना शुरू किया था. नडाल ने 2006 फ्रेंच ओपन के फाइनल में फेडरर को हराकर ग्रैंड स्लैम फाइनल में उनके जीत के 7-0 के रिकॉर्ड को चुनौती दी थी. डेविस कप के अंतिम आठ मुकाबले के शुरू होने से पहले फेडरर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘ जब आप टेनिस को अलविदा कहने के लिए तैयार हैं तो भावुक होने से पहले कुछ चीजें साझा करना चाहता हूं.’’ फेडरर ने दोनों खिलाड़ियों के बीच 40 मैचों में नडाल की 26 जीत की ओर इशारा करते हुए लिखा, ‘‘आपने मुझे बहुत हराया. जितना मैं आपको हराने में कामयाब रहा उससे कहीं ज्यादा. आपने मुझे उन तरीकों से चुनौती दी जो कोई और नहीं दे सकता था.’’

Roger federer and rafel nadal. Image: roger federer/x

कई बार तोड़ा फेडरर का सपना

ग्रैंडस्लैम मैचों में नडाल ने 14 मुकाबले में 10 बार फेडरर को हराया जिसमें दोनों के बीच नौ खिताबी मुकाबले शामिल हैं. नडाल फेडरर के खिलाफ छह बार फाइनल जीतने में सफल रहे. स्पेन के 38 साल के नडाल ने फ्रेंच ओपन में लगातार तीन बार फेडरर को हराया. 2008 के विम्बलडन फाइनल में भी राफेल ने फेडरर को हराकर लगातार छठी बार इस खिताब को जीतने के उनके सपने को तोड़ा था. इन दोनों ने नोवाक जोकोविच के साथ पुरुष टेनिस के ‘बिग थ्री’ बनाने में मदद की. जोकोविच 37 साल की उम्र में भी सक्रिय हैं और उनके नाम रिकॉर्ड 24 ग्रैंडस्लैम खिताब हैं. इस सूची में 22 खिताब के साथ नडाल दूसरे और 20 खिताब के साथ फेडरर तीसरे स्थान पर हैं.

फेडरर ने नडाल की तारीफ करते हुए लिखा, ‘‘आपका प्रदर्शन कितना अविश्वसनीय रहा. 14 फ्रेंच ओपन जीतना ऐतिहासिक है. आपने स्पेन को गौरवान्वित किया… आपने पूरे टेनिस जगत को गौरवान्वित किया.’’ फेडरर ने जब सितंबर 2022 में लीवर कप में युगल मैच के साथ टेनिस को अलविदा कहा था तो नडाल उनके साथी खिलाड़ी थे. इस मुकाबले के बाद दोनों एक साथ बैठ कर भावुक हो गये थे. फेडरर ने उसे याद करते हुए कहा, ‘‘ वह पल मेरे लिए सब कुछ था क्योंकि आप मेरे साथ थे. मेरे प्रतिद्वंद्वी के रूप में नहीं बल्कि मेरे युगल साथी के रूप में. उस रात आपके साथ कोर्ट साझा करना और उन भावनाओं को साझा करना हमेशा मेरे करियर के सबसे खास पलों में से एक रहेगा.’’

संन्यास से पहले नीदरलैंड के खिलाफ खेलेंगे राफेल नडाल

स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को मंगलवार को डेविस कप अंतिम आठ मैच में नीदरलैंड के खिलाफ एकल मुकाबला खेलने के लिए चुना गया था. बाईस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन की संन्यास से पहले यह आखिरी प्रतियोगिता है. क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू होने से लगभग एक घंटे पहले दोनों देशों ने अपनी टीम की घोषणा की.

नडाल के नाम लगातार 29 डेविस कप एकल मैच जीतने का रिकॉर्ड है. 38 वर्षीय नडाल शुरुआती एकल मैच में 80वीं रैंकिंग वाले बोटिक वान डे जैडस्चुल्प से भिड़ेंगे. इससे बाद विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज स्पेन के कार्लोस अल्काराज नीदरलैंड के 40वें रैंकिंग के खिलाड़ी टालोन ग्रिक्सपुर के खिलाफ उतरेंगे. शुरुआती दोनों एकल मुकाबलों के बाद अगर स्कोर 1-1 से बराबर रहा तो इस टाई का फैसला युगल मैच से होगा जिसमें अल्काराज और मार्सेल ग्रैनोलर्स की जोड़ी जैडस्चुल्प और वेस्ले कूलहोफ की जोड़ी से भिड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >