विराट कोहली को अपना भाई मानती हैं पीवी सिंधु, मुश्किल दौर में मिली थी खास सलाह

पीवी सिंधु ने विराट कोहली के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात करते हुए बताया कि मुश्किल दौर में विराट की “बस मैदान पर पहुंचो” वाली सलाह ने उनकी सोच बदल दी और उन्हें दबाव से बाहर निकलकर खेल पर ध्यान केंद्रित करने में मदद की.

PV Sindhu calls Virat Kohli brother: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने क्रिकेट स्टार विराट कोहली के साथ अपनी खास बॉन्डिंग को लेकर खुलकर बात की है. सिंधु ने विराट को अपना भाई बताया और कहा कि करियर के सबसे मुश्किल दौर में उनकी दी गई सलाह ने उन्हें काफी हिम्मत दी.

जब सिंधु थीं मुश्किल दौर में

आरसीबी पॉडकास्ट के हालिया एपिसोड में सिंधु ने बताया कि

एक समय उनके करियर में ऐसा दौर आया था, जब उन्हें लग रहा था कि कुछ भी सही नहीं हो रहा. इसी दौरान उनकी विराट से मुलाकात हुई और उन्होंने अपनी परेशानी उनसे साझा की.

विराट ने कहा- बस मैदान पर पहुंचो

सिंधु के मुताबिक,

विराट ने उन्हें ज्यादा सोचने के बजाय सिर्फ मैच और ट्रेनिंग के लिए पहुंचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि मैदान पर जाओ, अपना खेल खेलो और दुनिया को दिखाओ कि तुम क्या कर सकती हो. सिंधु ने बताया कि विराट की यह बात उनके दिल में उतर गई और इससे उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया.

इसे भी पढ़े- नो-बॉल फेंकने के मामले में जडेजा सबसे आगे, आंकड़ा जानकर हो जाएंगे हैरान

जीत की खुशी विराट से भी शेयर करती हैं

सिंधु ने बताया कि

जब भी वह कुछ बड़ा हासिल करती हैं, तो विराट के साथ अपनी खुशी जरूर शेयर करती हैं. उन्होंने कहा कि हाल में भी उनकी विराट से मुलाकात हुई और उनसे मिलना हमेशा अच्छा लगता है. सिंधु विराट के सोचने और दबाव में खुद को संभालने के तरीके की भी तारीफ करती हैं.

वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत

इस बीच पीवी सिंधु इस समय नई दिल्ली में हो रही बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं. पांच बार की वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता सिंधु ने पहले दौर में आयरलैंड की सोफिया नोबल को सीधे गेमों में 21-7, 21-11 से हराया. उन्होंने इस जीत के साथ टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बना ली है.

इसे भी पढ़े- कप्तानी संभालते ही जो रूट ने बता दिया, इंग्लैंड अब कैसे खेलेगा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >