‘रुकावटें सिर्फ तोड़ने…’, पंजाब पुलिस ने ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए गुरिंदरवीर सिंह को दी बधाई

गुरिंदरवीर सिंह को रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बधाई दी है. फेडरेशन कप में गुरिंदरवीर सिंह ने महज 10.09 सेकंड में रेस पूरा करके इतिहास रचा था.

Gurindervir Singh: नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप में 100 मीटर फ्रीस्टाइल रेस को महज 10.09 सेकंड में पूरा करके इतिहास बनाने वाले धावक गुरिंदरवीर सिंह को पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) ने बधाई दी है. गौरव यादव ने कहा रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बेटे ने दिखाया है कि रुकावटें सिर्फ तोड़ने के लिए होती है.

उन्होंने पंजाब पुलिस के डीजीपी के सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर गुरिंदरवीर की तारीफ करते हुए लिखा, “रिटायर्ड एएसआई कमलजीत सिंह के बेटे गुरिंदरवीर सिंह को भारतीय एथलेटिक्स में इतिहास रचने पर हार्दिक बधाई. पुरुषों की 100 मीटर रेस को 10.09 सेकंड में पूरा करके गुरिंदरवीर 10.1 सेकंड का बैरियर तोड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. यह एक बड़ी कामयाबी है, जो पक्के इरादे, अनुशासन और तय सीमाओं से परे विश्वास को दर्शाती है.”

उन्होंने आगे लिखा, “उनकी यह शानदार कामयाबी न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरी पंजाब पुलिस बिरादरी के लिए भी बेहद गर्व की बात है. यह खास तौर पर खुशी की बात है कि पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड अधिकारी के बेटे ने देश को दिखाया है कि रुकावटें सिर्फ तोड़ने के लिए होती हैं. गुरिंदरवीर को लगातार सफलता की शुभकामनाएं. वह नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और देश भर के युवा एथलीटों की पीढ़ियों को प्रेरित कर रहे हैं.”

एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

रांची में आयोजित फेडरेशन कप 2026 में गुरिंदरवीर सिंह ने 10.09 सेकंड में 100 मीटर की रेस पूरी करके एक नया नेशनल रिकॉर्ड कायम किया. इसके साथ ही वह 100 मीटर रेस को सबसे तेजी से पूरी करने वाले भारतीय धावक भी बन गए हैं. वहीं गुरिंदरवीर सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है. रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी गुरिंदरवीर को इस खास उपलब्धि के लिए बधाई दी थी.

अनिमेष कुजूर से मिली थी कड़ी टक्कर

गुरिंदरवीर को इस ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचने के लिए अनिमेष कुजूर से कड़ी टक्कर मिली. सेमीफाइनल के दौरान गुरिंदरवीर ने 10.17 सेकंड में रेस पूरी करके रिकॉर्ड बनाया था. जिसके बाद उनके इस रिकॉर्ड को सिर्फ 10 मिनट बाद ही अनिमेष ने तोड़ दिया और उन्होंने 100 मीटर की रेस 10.15 सेकंड में पूरी कर ली थी. लेकिन, फाइनल मुकाबले में गुरिंदरवीर ने अनिमेष को कोई मौका नहीं दिया. अनिमेष 10.20 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे.

यह भी पढ़ें: गुरिंदरवीर सिंह बने भारत के सबसे तेज धावक, अनिमेष से छीना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >