आज पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ का इम्तिहान, लखनऊ के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 68वां मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.

IPL 2026: आईपीएल में आज शनिवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा. पंजाब किंग्स के लिए आज का मैच ‘करो या मरो’ जैसा है. यानी प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उन्हें हर हाल में जीतना ही होगा. पंजाब की शुरुआत इस सीजन में बहुत अच्छी रही थी. उसने पहले 7 मैचों में से 6 मैच जीते थे, लेकिन इसके बाद टीम लगातार 6 मैच हार गई. अब पंजाब की किस्मत सिर्फ अपनी जीत पर ही नहीं, बल्कि रविवार को होने वाले दूसरे मैचों के नतीजों पर भी टिकी है. वहीं दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, इसलिए उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है.

आईपीएल में दोनों टीमों का रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में ये दोनों टीमें अब तक 7 बार एक-दूसरे के आमने-सामने आ चुकी हैं. आंकड़ें की बात करें तो, पलड़ा पंजाब का थोड़ा भारी है. पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को 3 मैचों में जीत मिली है. दोनों के बीच एक मैच टाई भी रहा है. इस मौजूदा सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार टकराने जा रही हैं. इससे पहले जब इस सीजन में दोनों की भिड़ंत हुई थी. तब पंजाब ने अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ को मात दी थी.

पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच बाकी मैदानों से काफी अलग है. यहाँ चौके-छक्कों की बरसात देखना थोड़ा मुश्किल होता है. इस पिच पर बल्लेबाज़ों के लिए बड़े शॉट्स लगाना आसान नहीं होता. यहाँ स्पिन गेंदबाजों को पिच से काफी मदद मिलती है. इसके अलावा, मैच की शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को भी स्विंग मिलती है, जो बल्लेबाज़ों को परेशान कर सकती है.

कैसा रहेगा मौसम

लखनऊ में मैच के दिन मौसम काफी गर्म और सूखा रहेगा. दिन के समय तेज़ धूप खिलेगी और लू चलने की भी संभावना है, जिससे गर्मी का असर ज़्यादा रहेगा. शाम को जब 7:30 बजे मैच शुरू होगा, तब भी गर्मी से बहुत ज़्यादा राहत नहीं मिलने वाली है. राहत की बात यह है कि बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है. आसमान बिल्कुल साफ रहेगा.

दोनों टीमों की संभावित खिलाड़ी (12)

लखनऊ- मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी

पंजाब- प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

यह भी पढ़े- विनेश फोगाट को अयोग्य करने पर भड़का दिल्ली HC, WFI की क्लास लगाते हुए कह दी ये बड़ी बात 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >