Paris Paralympics 2024: पेरिस में भारत का गोल्डन ‘पंच’, 24 मेडल के साथ अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Paris Paralympics 2024: पैरालंपिक में भारतीय दल ने अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. अपने पुराने प्रदर्शन को पीछे छोड़कर भारत ने अबतक 24 मेडल जीत लिए हैं.

Paris Paralympics 2024: भारत का पैरालंपिक में पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 पदक का था लेकिन अब तक पेरिस में पैरा खिलाड़ियों ने 24 पदक जीतकर उस प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया.

भारत ने गोल्ड का लगाया ‘पंच’

भारतीय खिलाड़ियों ने अबतक पांच गोल्ड मेडल जीत लिए हैं. तीरंदाजी में एक, एथलेटिक्स में दो, बैडमिंटर में एक और शूटिंग में एक गोल्ड मेडल भारत ने जीता.

गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी

शूटिंग – अवनि लेखरा
बैडमिंटन – नितेश कुमार
एथलेटिक्स – धरमबिर और सुमित
तीरंदाजी – हरविंदर सिंह

भारत खाते में अबतक 9 सिल्वर मेडल और 10 कांस्य पदक

भारत ने पैरालंपिक में अबतक 9 सिल्वर और 10 कांस्य पदक जीत लिए हैं. जिसमें एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 6, बैडमिंटन में दो और शूटिंग में एक सिल्वर मेडल आए हैं.

सिल्वर जीतने वाले खिलाड़ी

शूटिंग – मनीष नरवाल
बैडमिंटन – तुलसीमति मुरुगेसन और यथिराज सुहास लालिनाकेरे
एथलेटिक्स – प्रणव सूरमा, अजीत सिंह, योगेश कथुनिया, सचिन सरजेराव खिलाड़ी, शरद कुमार और निषाद कुमार.

कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी

तीरंदाजी – शीतल देवी और राकेश कुमार
एथलेटिक्स – मरियप्पन थंगावेलु, सुन्दर सिंह गुर्जर, प्रीति पाल, प्रीति पाल और दीप्ति जीवनजी.
बैडमिंटन – मनीषा रामदास और नित्या श्री सिवान सुमति.
शूटिंग – रुबीना फ्रांसिस, मोना अग्रवाल.

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी बचे हुए दो दिनों में और अधिक पदक जीतेंगे. मांडविया ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 कांस्य पदक विजेता धाविका दीप्ति जीवनजी को सम्मानित किया. मांडविया ने कहा, खिलाड़ियों ने सिर्फ अपना कौशल ही नहीं दिखाया बल्कि देश को गौरवान्वित भी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >