इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू पर पाक टीम ने मैच छोड़ने की दी थी धमकी, अब कोच ने किया ऐसा खुलासा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर विवादों में घिरी. स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू के बाद PCB ने मैच छोड़ने की धमकी दी. मुख्य कोच सरफराज अहमद ने इस मामले पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है.

Sarfaraz Khan Statement: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच एक विवाद सामने आया है. लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू टेलीकास्ट किया. जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुकाबला छोड़ने की धमकी दे दी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इंटरव्यू को लेकर PCB ने नाराजगी जताई और टीम के मैदान पर वापस नहीं लौटने की धमकी तक दी. हालांकि, पाकिस्तान के मुख्य कोच सरफराज अहमद ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू से मचा हड़कंप

इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल आर्थटन ने लिया था. इसे टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया गया. इंटरव्यू में इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की गई. उनके बेटों ने दावा किया कि पाकिस्तान में अधिकारियों की ओर से उनके पिता को लेकर गंभीर लापरवाही की जा रही है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, PCB ने स्काई स्पोर्ट्स से इस इंटरव्यू को लेकर औपचारिक शिकायत की और प्रसारण रोकने की मांग की. बोर्ड ने कथित तौर पर यह भी चेतावनी दी कि इंटरव्यू प्रसारित होने की स्थिति में पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान पर वापस नहीं लौटेंगे. हालांकि, अंततः टीम ने मैच जारी रखा.

ये भी पढ़ें: VIDEO: विकेट नहीं गिर रहा था तो ईशान भैया ने दी बॉलिंग, वैभव सूर्यवंशी ने 2 विकेट लेने के बाद सुनाया किस्सा

पाकिस्तान के कोच ने कहा- मैच पर था ध्यान

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जब पाकिस्तान के मुख्य कोच सरफराज अहमद से विवाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “मैं तो बस मैच पर ध्यान दे रहा था. मुझे इस इंटरव्यू के बारे में कुछ भी पता नहीं चला. हमारी पूरी टीम का फोकस सिर्फ खेल पर था.”

जब उनसे पूछा गया कि क्या पहले दिन इंटरव्यू टेलीकास्ट होने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों के मैदान पर नहीं लौटने की संभावना थी, तो उन्होंने कहा, “सभी ठीक हैं. उस समय हम लंच कर रहे थे.”

ये भी पढ़ें: लिगामेंट टियर के बाद नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से हुए बाहर, 2026 सीजन किया खत्म

इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता

इमरान खान पाकिस्तान के सबसे चर्चित पूर्व क्रिकेटरों में से एक हैं. उन्होंने 1992 में पाकिस्तान को उसका इकलौता वनडे विश्व कप खिताब दिलाया था. क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे.

2023 में गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में हैं. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं, जिन्हें वह खारिज करते रहे हैं. उनके बेटों ने हाल में उनकी सेहत को लेकर गंभीर चिंता जताई है. इसी बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर इमरान खान की सेहत का “पूर्ण और स्वतंत्र आकलन” कराने की अपील भी की है.

ये भी पढ़ें: युवाओं से PM मोदी का संवाद, बोले- ‘जो खेलेगा, वही खिलेगा’, 2036 ओलंपिक के लिए बताया रोडमैप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >