सीट बेल्ट न पहनने पर फंसे इरफान खान, ट्रैफिक पुलिस के ‘अजीब’ सवालों का वीडियो वायरल

Irfan khan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ट्रेंडिंग में बने रहने के लिए अक्सर अजीबो-गरीब हरकतें करते रहते हैं. हाल ही में क्रिकेटर इरफान खान का ट्रैफिक पुलिस के साथ बहस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग खूब मजे ले रहे हैं.

Irfan khan: ऑलराउंडर इरफान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं और यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के लिए अब तक 14 वनडे और 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

क्या है वायरल वीडियो में 

दरअसल, वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्रिकेटर इरफान गाड़ी आगे वाली सीट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी उनके पास आता है और उन्हें सीट बेल्ट पहनने के लिए कहता है. फिर वह आगे पूछता है कि क्या किसी खिलाड़ी को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सजा दी जानी चाहिए. हालांकि, जब पुलिसकर्मी ने देखा कि फ्रंट सीट पर एक पाकिस्तानी खिलाड़ी बैठा है, तो दोनों के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत हुई.

छक्के लगाने पर कितना पैसा मिलता है

ट्रैफिक नियम समझाने के लिए पुलिस ने खिलाड़ी से कई मजेदार सवाल भी पूछे. उन्होंने खिलाड़ी से पूछा कि आपको एक छक्का लगाने के कितने पैसे मिलते हैं. इसके बाद पूछा कि क्या आपने सीट बेल्ट बांधी है. इसके साथ ही उन्हें निजी सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट बांधने की सलाह दी गई और कहा कि आप पाकिस्तानी समुदाय के रोल मॉडल हैं। इसके बाद पुलिस ने मजाकिया लहजे में कहा आपको 5000 रुपये जुर्माना देने पड़ेंगे। 

इरफान खान का करियर

ऑलराउंडर इरफान खान ने अप्रैल 2024 में पाकिस्तान के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 14 टी20 और 9 वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. वनडे में उन्होंने अब तक 48 रन बनाए हैं और 3 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 135 की स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए हैं. PSL 2026 के दौरान भी उन्होंने 10 पारियों में 125.21 की स्ट्राइक रेट से 149 रन बनाए. हालांकि उनकी टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन वहां उन्हें बाबर आज़म की पेशावर ज़ल्मी से हार का सामना करना पड़ा. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >