Coronavirus: Covid-19 के कारण खेल मंत्री और आईओए दल का टोक्यो दौरा स्थगित

नयी दिल्ली : कोविड-19 महामारी के चलते खेल मंत्री किरेन रीजीजू और आईओए के शीर्ष अधिकारियों का इस महीने के अंत में टोक्यो का दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है. उनका यह दौरा 25 से 29 मार्च तक तय था जो ओलंपिक के लिये भारत के साजो-सामान संबंधित तैयारियों को देखने के लिये होना था

नयी दिल्ली : कोविड-19 महामारी के चलते खेल मंत्री किरेन रीजीजू और आईओए के शीर्ष अधिकारियों का इस महीने के अंत में टोक्यो का दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है. उनका यह दौरा 25 से 29 मार्च तक तय था जो ओलंपिक के लिये भारत के साजो-सामान संबंधित तैयारियों को देखने के लिये होना था.

लेकिन अब यह दौरा बाद में कराया जायेगा जिसकी तारीख अभी तय होनी है. रीजीजू के अलावा दल के अन्य सदस्य भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, महासचिव राजीव मेहता, भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह, खेल सचिव राधे श्याम जुलानिया और भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान थे.

रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘उच्च स्तरीय भारतीय दल के 25 मार्च के टोक्यो दौरे को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया जो भारत की टोक्यो ओलंपिक 2020 तैयारियों की समीक्षा के लिये होना था जिसमें सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी शामिल थे’.

मेहता ने पीटीआई से कहा, ‘इस कोविड-19 महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए इस दौरे को स्थगित कर दिया गया है. अभी दल के दौरे की तारीख पर फैसला नहीं हुआ है. यह हालात को देखते हुए बाद की तारीख में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mohan singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >