झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने दिया अर्जुन पुरस्कार तो खुशी से झूम उठा खेल जगत

Arjuna Award: झारखंड की बेटी और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मानित किया. सलीमा को यह सम्मान मिलने से पूरे झारखंड में खुशी की लहर है.

Arjuna Award: झारखंड की बेटी और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया है. उनको पुरस्कार मिलने से राज्य के कई खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है. प्रदेश का सभी खेल प्रेमी सलीमा को यह पुरस्कार मिलने से गौरवान्वित हैं. हॉकी झारखंड ने सलीमा को बधाई दी है. शुक्रवार को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 2024 में विभिन्न खेलो में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले देश के खिलाड़ियों को खेल सम्मान से सम्मानित किया गया.

अर्जुन पुरस्कार पाने वाली सिमडेगा की पहली खिलाड़ी बनीं सलीमा

झारखंड के सिमडेगा जिले की बेटी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सलीमा टेटे जिला की प्रथम महिला खिलाड़ी हैं जिन्हे अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है. उनकी इस उपलब्धि पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को इस तरह का सम्मान मिलने से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है साथ ही अन्य युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है.

यह भी पढ़ें…

भारत के चार खेल नायकों को सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति भवन में अर्जुन पुरस्कार में छाए पैरालंपिक खिलाड़ी

खेल मंत्री ने दी बधाई

उनकी प्रतिभा को सबसे पहली बार देखकर मार्गदर्शन देने वाले हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार मिलना राज्य के समस्त खिलाड़ियों में नई ऊर्जा लेकर आएगी. उन्हें समस्त खिलाड़ियों की ओर से बधाई. झारखंड सरकार के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भी बधाई देते हुए कहा कि 2018 में जब वह अपनी कप्तानी में यूथ ओलंपिक में रजत पदक जीतकर आई थीं तब उनसे मिला था और बधाई दी थी. आज उन्हें अर्जुन पुरस्कार मिलने पर फिर से बधाई देना चाहता हूं. यह समस्त खेल जगत और खिलाड़ियों का सम्मान है.

इन अधिकारियों ने सलीमा को दी बधाई

सलीमा की इस उपलब्धि पर झारखंड सरकार खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार, निदेशक संदीप कुमार, उपनिदेशक राजकिशोर खाखा, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, सुमरय टेटे, असुंता लकड़ा, सावित्री पूर्ति, उसकी कोच प्रतिमा बरवा, शशिकांत प्रसाद, माइकल लाल, अशोक भगत, सुरजीत झा, दशरथ महतो, जयंत केरकेट्टा, धर्मेंद्र सिंह, रणधीर कुमार, गुरमीत राव, तारिणी कुमारी सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों और जिला के अध्यक्ष सचिवों ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >