ओलंपिक के आयोजन में देर होने के कारण करोड़ों डॉलर का नुकसान : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा कि तोक्यो खेलों के स्थगित होने के कारण इन खेलों में आईओसी की लागत ‘कई करोड़ डॉलर' बढ़ जाएगी.

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा कि तोक्यो खेलों के स्थगित होने के कारण इन खेलों में आईओसी की लागत ‘कई करोड़ डॉलर’ बढ़ जाएगी. बाक ने जर्मनी के अखबार डेइ वेल्ट को बताया कि जापान में अनुमानों के मुताबिक ओलंपिक के स्थगित होने के कारण इसकी कुल लागत में दो से छह अरब डॉलर बढ़ जाएगी.

इस संबंध में 2013 के समझौते के अनुसार आईओसी के हिस्से को छोड़कर सभी अतिरिक्त लागतों को जापान के द्वारा पूरा किया जाएगा. बाक ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण आईओसी को कितना नुकसान हुआ है अभी इसका ‘आकलन करना लगभग नामुंकिन’ है. उन्होंने कहा, ‘‘ हमने प्रधानमंत्री के साथ सहमति व्यक्त की कि जापान 2020 के लिए समझौते की शर्तों के तहत बढ़ी लागत को पूरा करेगा जबकि आईओसी अपनी लागतों के लिए जिम्मेदार होगा.”

उन्होंने कहा, ‘‘ इतना साफ है कि आईओसी को भी कई करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे. ” कोविड-19 महामारी के दुनियाभर में फैलने के कारण तोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >