बाल कृष्णा की कप्तानी में उतरने को तैयार ‘धनबाद डायमंड्स’, रांची में भव्य इवेंट के साथ जर्सी लॉन्च

Dhanbad Diamonds Jersey Launch: झारखंड टी20 लीग के पहले सीजन के लिए ‘धनबाद डायमंड्स’ पूरी तरह तैयार है. रांची के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित एक शानदार ‘टीम लॉन्च और बॉन्डिंग इवेंट’ के साथ फ्रेंचाइजी ने अपने सफर की शुरुआत कर दी है.

Dhanbad Diamonds Jersey Launch: झारखंड टी20 लीग के पहले सीजन के आगाज से पहले, ‘धनबाद डायमंड्स’ फ्रेंचाइजी ने रांची के होटल रेडिसन ब्लू में एक भव्य ‘टीम लॉन्च और बॉन्डिंग इवेंट’ के साथ अपने अभियान का आधिकारिक शंखनाद कर दिया है. इस खास मौके पर खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ, टीम प्रबंधन, मीडिया प्रतिनिधि और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे.

‘धनबाद के जज्बे’ से प्रेरित है टीम की फिलॉसफी

कार्यक्रम के दौरान फ्रेंचाइजी के मालिकों श्री अपूर्व गुप्ता, श्री राहुल गुप्ता, श्री आयुष परमारका और श्री आदर्श गुप्ता ने टीम के दृष्टिकोण और दर्शन को साझा किया. उन्होंने कहा- “धनबाद डायमंड्स सिर्फ एक टीम नहीं है, बल्कि यह धनबाद के लोगों के साहस, कड़ी मेहनत और कभी न हार मानने वाले जुझारू जज्बे  का प्रतीक है. हमारा लक्ष्य इसी एकता और सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर उतरना है.”

कप्तान और उप-कप्तान के नामों की हुई घोषणा

इस शाम का मुख्य आकर्षण टीम के नेतृत्व की घोषणा रहा। आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर बाल कृष्णा को टीम का कप्तान नियुक्त किया है. वहीं, विकास विशाल को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जर्सी का हुआ भव्य अनावरण

मैनेजमेंट और कप्तानों की घोषणा के बाद, खिलाड़ियों की मौजूदगी में धनबाद डायमंड्स की आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया गया. नए रंग और नए जोश के साथ तैयार यह जर्सी टीम की एकजुटता और खिताबी जीत के इरादे को बयां करती है. इस ग्रैंड इवेंट ने न केवल खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल को मजबूत किया, बल्कि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही धनबाद डायमंड्स के मजबूत इरादों की झलक भी दिखा दी है.

यह भी पढ़े- विराट कोहली अफगानिस्तान सीरीज से बाहर, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >