हॉकी इंडिया ने खोला खजाना, कोविड-19 से निपटने का लिए अब दिए 75 लाख

हॉकी इंडिया ने प्रधानमंत्री केयर्स कोष में 75 लाख रूपये और दान में दिेए जिससे देश में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए उसका कुल योगदान एक करोड़ रूपये का हो गया.

हॉकी इंडिया ने शनिवार को प्रधानमंत्री केयर्स कोष में 75 लाख रूपये और दान में दिेए जिससे देश में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए उसका कुल योगदान एक करोड़ रूपये का हो गया. हॉकी इंडिया ने इससे पहले एक अप्रैल को 25 लाख रूपये दान में दिए थे.

हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने 75 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि देने का फैसला किया. हॉकी इंडिया अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बयान में कहा, ‘‘इस संकट को देखते हुए यह समय की जरूरत है और भारत सरकार के साथ एकजुट होने का समय है जो कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए सबकुछ कर रहे हैं. ” उन्होंने कहा, ‘‘हमें इतने वर्षों में देशवासियों का काफी समर्थन मिला है जिन्होंने हमें विभिन्न चुनौतियों के दौर में प्रेरित करना जारी रखा.

अब समय भारत वासियों को वापस देने का है जिसके लिये हम जितना कर सकते हैं, कर रहे हैं. ” हॉकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह भी मुश्ताक के विचारों से सहमत थे. उन्होंने कहा, ‘‘हॉकी इंडिया हमेशा जरूरत के समय में मदद करने पर भरोसा रखता है और मुझे गर्व है कि कार्यकारी बोर्ड ने मिलकर एक करोड़ रूपये प्रधानमंत्री केयर्स कोष में देने का फैसला किया.

” पूरे देश से खिलाड़ियों का योगदान जारी रहा जिसमें शीर्ष गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने सात लाख रूपए पीएम केयर्स कोष में दिए. लाहिड़ी ने ट्वीट किया, ‘‘इस मुश्किल के समय में मैं अपने प्रशंसकों से योगदान करने का आग्रह करूंगा. मैंने पीएम केयर्स कोष में सात लाख रूपये का दान दिया है और साथ ही जोमैटो फीडिंग इंडिया अभियान में भी 100 परिवारों की मदद कर रहा हूं. ”

भारत में अभी तक कोविड-19 से 3,000 के करीब लोग संक्रमित हैं जबकि 70 लोगों की मौत हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >