कोरोना की वजह से रीयाल मैड्रिड के पूर्व अध्यक्ष लोरेंजो सैंज की हुई मौत

रीयाल मैड्रिड के पूर्व अध्यक्ष लोरेंजो सैंज की हुई मौत

कोरोना का कहर का अब व्यापक असर दिखने लगा है. दुनिया में इस संक्रामक बीमारी ने 13 हजार से ज्यादा लोगों को मौत के मुंह में धकेल चुका है. अब इसका शिकार हुए हैं रीयाल मैड्रिड के पूर्व अध्यक्ष लोरेंजो सैंज. जिनका कोरोना की वजह से आज निधन हो गया. वो 76 साल के थे. 1995-2000 तक वो इस स्पेनिश लीग के प्रमुख थे. अपने कार्यकाल में उन्होंने रीयाल को दो बार चैंपियन बनाया है.

उनके बेटे लोरेंजो सैंज जूनियर ने ट्वीट किया, ‘मेरे पिता का अभी निधन हो गया. वह इस तरह से दुनिया को अलविदा कहने के हकदार नहीं थे.’ तीन दिन पहले पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी सैंज जूनियर ने कहा था कि उनके पिता कोरोना वायरस से पीड़ित हैं और उन्हें मैड्रिड हास्पिटल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि स्पेन में अब तक कोरोना वायरस के कारण 1320 लोगों की मौत हो चुकी है.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से अब तक विश्व भर में 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि पूरे विश्व में इस बीमारी से तकरीबन तीन लाख लोग इसकी चपेट में आ चुकी है. भारत भी इस बीमारी से अब तक 6 लोगों जकी मौत चुकी है, जबकी देश में अब ये संख्या बढ़कर 341 हो गयी है.

गौरतलब है कि कल ही मेक्सिको की लीग एमएक्स सॉकर लीग के अध्यक्ष ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्हें कोरोना वायरस के परीक्षण में पाजीटिव पाया गया है. लीग के अध्यक्ष एनरिक बोनिला ने एक बयान में कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. उन्होंने कहा कि वह अलग रहेंगे और मेक्सिको की प्रथम डिवीजन फुटबाल की जानकारी लेते रहेंगे जिसे अगले आदेश तक इस हफ्ते तक निलंबित रखा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >