Boxer पूजा रानी ने Tokyo Olympics के लिए क्वालीफाई किया

पूजा ने थाईलैंड की पोर्निपा च्यूटी को 5-0 से हराकर एशिया/ओसियाना क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में पदक पक्का किया

अम्मान (जोर्डन) : एशियाई चैम्पियन पूजा रानी (75 किग्रा) रविवार को यहां एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में पहुंचकर इस साल के तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय मुक्केबाज बन गयीं.

भारत की चौथी वरीय 29 वर्षीय मुक्केबाज ने थाईलैंड की 18 साल की पोर्निपा च्यूटी को 5-0 से हराकर यहां एशिया/ओसियाना क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में पदक पक्का किया और पहली बार ओलंपिक कोटा हासिल किया.

रानी का सामना अब मौजूदा विश्व और एशियाई चैम्पियन चीन की लि कियान से होगा. शीर्ष वरीय कियान ने दिन के पहले मुकाबले में मंगोलिया की म्यागमारजारगल मुंखबाट को 5-0 से मात दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >