ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके अमित, लवलीना को एशियाई क्वालीफायर में कांस्य

विश्व रैंकिंग में नंबर एक मुक्‍केबाज अमित पंघाल (52 किलो) और लवलीना बोरगोहेन को एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.

अम्मान : विश्व रैंकिंग में नंबर एक मुक्‍केबाज अमित पंघाल (52 किलो) और लवलीना बोरगोहेन को एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा, हालांकि दोनों ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश करके तोक्यो ओलंपिक का टिकट कटा लिया.

विश्व चैंपियनशिप रजत विजेता और शीर्ष वरीयता प्राप्त पंघाल को ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता चीन के जियांगुआन हू ने 3-2 से हराया. वह पिछले साल एशियाई सेमीफाइनल में पंघाल से हार गये थे.

इससे पहले दो बार की कांस्य पदक विजेता और दूसरी वरीयता प्राप्त बोरगोहेन को तीसरी वरीयता प्राप्त और 2018 की रजत पदक विजेता चीन की होंग गू ने 5-0 से मात दी. अब होंग का सामना विश्व चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त ताईवान की चेन नियेन चिन से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AmleshNandan Sinha

Published by: Prabhat Khabar

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >