सेरेना विलियम्स के होने वाले बच्चे पर नस्ली टिप्पणी करने वाली इस टेनिस खिलाड़ी पर लगा बैन

पेरिस : पिछले दिनों सेरेना विलियम्स के होने वाले बच्चे के लिये नस्ली टिप्पणी करने वाले रोमानिया के अपने जमाने के दिग्गज टेनिस स्टार इली नस्तासे को फेड कप के दौरान अपशब्दों का उपयोग करने के कारण बाहर कर दिया गया है. रोमानिया फेड कप टीम के 70 वर्षीय कप्तान नस्तासे को विश्व ग्रुप प्लेआफ […]

पेरिस : पिछले दिनों सेरेना विलियम्स के होने वाले बच्चे के लिये नस्ली टिप्पणी करने वाले रोमानिया के अपने जमाने के दिग्गज टेनिस स्टार इली नस्तासे को फेड कप के दौरान अपशब्दों का उपयोग करने के कारण बाहर कर दिया गया है.

रोमानिया फेड कप टीम के 70 वर्षीय कप्तान नस्तासे को विश्व ग्रुप प्लेआफ में कोन्सटांटा में चल रहे मुकाबले से बाहर कर दिया गया जहां उनकी टीम का मुकाबला ब्रिटेन से हो रहा है. उन्होंने अंपायर, ब्रिटिश कप्तान और एक मेहमान खिलाड़ी के लिये अपशब्द कहे जो कि अपने आंसू भी नहीं रोक पायी. नस्तासे को कप्तान एनी कीथवोंग और ब्रिटेन की नंबर एक जोहाना कोंटा के लिये अपशब्दों का उपयोग करते हुए सुना गया.

सेरेना विलियम्‍स का ‘हीमैन’ अवतार, वायरल हुआ फोटो

कीथवोंग अभी गर्भवती हैं. इससे एक दिन पहले विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और दो बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नस्तासे ने अमेरिकी सुपर स्टार सेरेना विलियम्स को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. सेरेना पहली बार मां बनने वाली हैं. अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने कहा कि नस्तासे को गंभीर आपत्तिजनक व्यवहार के कारण ब्रिटेन के खिलाफ मुकाबले से बाहर कर दिया गया है. उसने आगे भी सजा देने के संकेत दिये थे.

Hats off to SerenaWilliams प्रेग्नेंसी के दौरान जीता था 23वां ग्रैंडस्लैम

जब कोंटा और सोराना क्रिस्टिया के बीच मैच में चल रहा था तब अंपायर ने दो बार नस्तासे को उनके गलत व्यवहार के लिये चेतावनी दी तो वह अंपायर ही बरस पड़े थे. गाली सुनने के बाद कोंटा रो पड़ी और खेल 25 मिनट तक रोकना पड़ा. इसके बाद नस्तासे को वहां से बाहर कर दिया गया. आईटीएफ ने बयान में कहा, ‘‘उनका एक्रीडेशन वापस ले लिया गया है और इस मुकाबले में आगे उनकी कोई भूमिका नहीं होगी.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >