नरसिंह डोपिंग मामला : पुलिस दल ने साई का दौरा किया

सोनीपत : नरसिंह यादव से जुड़े डोपिंग मामले के संबंध में पुलिस दल ने आज यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र का दौरा किया. अपराध जांच विभाग के अधिकारी और इस मामले की जांच कर रहे इंदरवीर ने कहा, ‘‘पुलिस के एक दल ने नरसिंह यादव की शिकायत पर दर्ज की गयी प्राथमिकी को देखते […]

सोनीपत : नरसिंह यादव से जुड़े डोपिंग मामले के संबंध में पुलिस दल ने आज यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र का दौरा किया. अपराध जांच विभाग के अधिकारी और इस मामले की जांच कर रहे इंदरवीर ने कहा, ‘‘पुलिस के एक दल ने नरसिंह यादव की शिकायत पर दर्ज की गयी प्राथमिकी को देखते हुए गवाहों, कोचों और वार्डन्स से पूछताछ की.”

उन्होंने कहा, ‘‘हमने गवाहों, वार्डन्स, कोचों से पूछताछ की और कुछ बर्तनों को भी अपने कब्जे में लिया.” पुलिस अधिकारी ने कहा कि नरसिंह के साथी पहलवान जितेश से बाद में पूछताछ की जाएगी. नरसिंह ने अपनी शिकायत में जितेश का नाम दर्ज कराया है. नरसिंह ने आरोप लगाया है कि उनके विरोधियों ने उन्हें डोपिंग में फंसाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >