फ्रेंच ओपन: तीसरे राउंड में हारी सानिया और मार्टिना की जोड़ी

पेरिस : फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट से भारत के लिए बुरी खबर आयी है. भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस महिला युगल मुकाबले के तीसरे दौर से बाहर हो गयीं हैं. इस जोड़ी को विश्व रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त है. सानिया और हिंगिस की जोड़ी को चेक गणराज्य […]

पेरिस : फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट से भारत के लिए बुरी खबर आयी है. भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस महिला युगल मुकाबले के तीसरे दौर से बाहर हो गयीं हैं. इस जोड़ी को विश्व रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त है.

सानिया और हिंगिस की जोड़ी को चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेसीकोवा और केटरीना सिनियाकोवा की गैर वरीय जोड़ी ने लगातार सेटों में 6-3, 6-2 से हराया. फ्रेंच ओपन का खिताब जीतकर विश्व की यह नंबर वन जोड़ी रिकॉर्ड बनाना चाहती थी क्योंकि इन दोनों ने तीन ग्रैंड स्लेम विंबलडन, यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत लिया था. लेकिन लगातार चार ग्रैंड स्लेम जीतने का इनका सपना टूट गया.

हालांकि भारत के लिए एक अच्छी खबर यह है कि लियेंडर पेस और रोहन बोपन्ना ने अपने अपने जोड़ीदारों के साथ जीत हासिल कर पुरुष युगल के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >