सेरेना विलियम्‍स का ''हीमैन'' अवतार, वायरल हुआ फोटो

नयी दिल्‍ली : दुनिया की नंबर एक टेनिस स्‍टार सेरेना विलियम्‍स टेनिस कोर्ट में हों या उससे बाहर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. सेरेना एक खिलाड़ी के साथ-साथ एक मशहूर मॉडल भी हैं. टेनिस में धमाके करने के साथ-साथ वो बीच-बीच में अपने मॉडल वाले अवतार से सबको चौकाते रहती हैं. इस बार भी […]

नयी दिल्‍ली : दुनिया की नंबर एक टेनिस स्‍टार सेरेना विलियम्‍स टेनिस कोर्ट में हों या उससे बाहर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. सेरेना एक खिलाड़ी के साथ-साथ एक मशहूर मॉडल भी हैं. टेनिस में धमाके करने के साथ-साथ वो बीच-बीच में अपने मॉडल वाले अवतार से सबको चौकाते रहती हैं. इस बार भी सेरेनाएक फोटो सूट कराकर सुर्खियों में हैं. दरअसल सेरेना इस बार ‘हीमैन’ के रूप में नजर आ रही हैं. उन्‍होंने ‘हीमैन’ के ड्रेस में एक फोटो सूट कराया है और अपने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया है.

https://www.instagram.com/p/BEWvPcQsTA2/

हीमैन अवतार में सेरेना ऐसी लग रही हैं जैसे वो फ्रेंच ओपन से पहले अपने प्रतिद्वंद्वियों को डराने की कोशिश कर रही हैं. दरअसल वो सलाना विलियम्‍स आमंत्रण में यह फोटोसूट कराया. यह कार्यक्रम सेरेना के घर पर कई सालों से आयोजित किया जा रहा है. 36 ग्रैंड स्‍लैम जीत चुकी सेरेना दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी मानी जाती हैं. हालांकि इस बार ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में उन्‍हें एंजेलिक केर्बन के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन कभी हार न मानने वाली सेरेना आगामी फ्रेंच ओपन के लिए जोरदार तैयारी में लग गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >