विंबलडन में पहली बार इंग्लिश वाइन परोसी गई

लंदन: विंबलडन टेनिस चैम्पियनशिप में दर्शकों को इस साल नया अनुभव मिला जब टूर्नामेंट के 138 साल के इतिहास में पहली बार यहां प्रशंसकों को इंग्लिश वाइन परोसी गई. आज शुरु हुई इस प्रतियोगिता में परोसने के लिए पूर्वी ससेक्स के बोनले एस्टेट की वाइट पिनोट ग्रिस 2014 को चुना गया है.द गार्डियन की खबर […]

लंदन: विंबलडन टेनिस चैम्पियनशिप में दर्शकों को इस साल नया अनुभव मिला जब टूर्नामेंट के 138 साल के इतिहास में पहली बार यहां प्रशंसकों को इंग्लिश वाइन परोसी गई.

आज शुरु हुई इस प्रतियोगिता में परोसने के लिए पूर्वी ससेक्स के बोनले एस्टेट की वाइट पिनोट ग्रिस 2014 को चुना गया है.द गार्डियन की खबर के अनुसार दो हफ्ते चलने वाली 2015 की प्रतियोगिता के दौरान इसे कैटरिंग केंद्रों और आतिथ्य क्षेत्रों में परोसा जाएगा.

प्रबंध निदेशक और बोनले वाइन एस्टेट के मुख्य वाइननिर्माता सैम लिंटर ने कहा, हमें काफी गर्व है कि इस साल विंबलडन में परोसने के लिए हमारी पिनोट ग्रिस को चुना गया है. यह अच्छा लग रहा है कि इंग्लिश वाइन परोसी जा रही है. उन्होंने कहा, हमारे लिए यह दर्शाता है कि हाल के वर्षों में इंग्लिश वाइन की गुणवत्ता और प्रतिष्ठा में कितना सुधार हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >