इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में पहुंचीं सेरेना विलियम्स

इंडियन वेल्स : सेरेना विलियम्स ने आज स्विटजरलैंड की टिमिया बासिंज्की को सीधे सेटों में हराकर इंडियन वेल्स डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. दुनिया की नंबर एक खिलाडी सेरेना ने बासिंज्की को 7 . 5, 6 . 3 से हराया. अब उसका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त रोमानिया की सिमोना हालेप से […]

इंडियन वेल्स : सेरेना विलियम्स ने आज स्विटजरलैंड की टिमिया बासिंज्की को सीधे सेटों में हराकर इंडियन वेल्स डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. दुनिया की नंबर एक खिलाडी सेरेना ने बासिंज्की को 7 . 5, 6 . 3 से हराया. अब उसका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त रोमानिया की सिमोना हालेप से होगा जिसने स्पेन की कार्ला सुआरेज को 5 . 7, 6 . 1, 6 . 1 से मात दी.

जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने के बाद सेरेना अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही है. यहां 2001 में दर्शकों की हूटिंग का शिकार होने के बाद उसने वापसी की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >