हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की ख्वाहिश, रणबीर कपूर निभायें किरदार

नयी दिल्ली : मुक्केबाज एमसी मेरीकाम के बाद अब हॉकी स्टार संदीप सिंह के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है. इस स्‍टार खिलाड़ी की इच्‍छा है कि उनके जीवन पर बनने वाली फिल्‍म में उनका किरदार अभिनेता रणबीर सिंह निभायें. अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह संदीप के जीवन पर बनने वाली फिल्म के जरिये फिल्म निर्माण […]

नयी दिल्ली : मुक्केबाज एमसी मेरीकाम के बाद अब हॉकी स्टार संदीप सिंह के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है. इस स्‍टार खिलाड़ी की इच्‍छा है कि उनके जीवन पर बनने वाली फिल्‍म में उनका किरदार अभिनेता रणबीर सिंह निभायें.

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह संदीप के जीवन पर बनने वाली फिल्म के जरिये फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पदार्पण करेंगी. इन दिनों लंदन में हैंपशर काउंटी हॉकी लीग में खेल रहे संदीप ने बताया कि, चित्रांगदा सिंह ने मेरे जीवन पर फिल्म बनाने का फैसला किया है. मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मेरी कहानी लोग पर्दे पर देख सकेंगे.

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान ओलंपियन संदीप ने कहा कि वह चाहते हैं कि रणबीर कपूर उनका किरदार निभायें. उन्होंने कहा, मैं रणबीर का बड़ा प्रशंसक हूं और मैं चाहता हूं कि वह पर्दे पर संदीप सिंह का रोल करें. उन्होंने राकेट सिंह में एक सिख की भूमिका निभायी थी और वह काफी जंचे भी थे हालांकि यह निर्माता को तय करना है कि फिल्म का नायक कौन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >